अयोध्या30मई26*हज़रत भीखा शाह र०अ० के उर्स मुबारक में पहुंचकर पूर्व मंत्री रुश्दी मियां ने दी हाजरी
सूफी संतों की शिक्षाएं आज भी समाज को एकता और सद्भाव का संदेश देती हैं — रुश्दी मियां
चादर चढ़ाकर मुल्क में अमन,भाईचारे और खुशहाली की मांगी दुआएं
भेलसर(अयोध्या)कस्बा मवई में हज़रत भीखा शाह र०अ०के उर्स मुबारक के अवसर पर आयोजित धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम में पूर्व मंत्री/ विधायक अब्बास अली जैदी ‘रुश्दी मियां’ ने शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने दरगाह पहुंचकर श्रद्धा व आस्था के साथ चादर चढ़ाई व देश में अमन,तरक्की,भाईचारे और खुशहाली के लिए दुआ की।
कार्यक्रम के आयोजक अबू मोहम्मद व उर्स कमेटी के सदस्यों ने पूर्व मंत्री अब्बास अली जैदी रुश्दी मियां का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया।इसके बाद उन्होंने कव्वाली कार्यक्रम का फीता काटकर औपचारिक उद्घाटन किया।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री रुश्दी मियां ने कहा कि सूफी संतों और औलिया-ए-किराम की शिक्षाएं इंसानियत,प्रेम,भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का संदेश देती हैं। उन्होंने कहा कि समाज में शांति और एकता बनाए रखने में ऐसे आध्यात्मिक आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। सूफी संतों की शिक्षाएं आज भी लोगों को आपसी सद्भाव और प्रेम का मार्ग दिखा रही हैं। कार्यक्रम के शुभारंभ के साथ ही मशहूर कव्वाल तस्लीम आरिफ एवं उनकी टीम ने अपनी शानदार प्रस्तुति से समां बांध दिया। सूफियाना कलाम और मनमोहक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक रंग में रंग दिया। श्रोता देर रात तक कव्वाली का आनंद लेते रहे। उर्स मुबारक में बड़ी संख्या में जायरीनों ने दरगाह पर पहुंचकर फातिहा पढ़ी और देश-दुनिया में शांति,खुशहाली और सौहार्द के लिए दुआएं मांगीं। पूरे कार्यक्रम के दौरान श्रद्धा,आस्था और आध्यात्मिकता का माहौल बना रहा।
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के नेता शाह मसूद हयात गजाली,समाजसेवी दानिश हुसैन,खालिद खां,अबू मोहम्मद, सुजात अली (मेला प्रबंधक),हसीब शाह (मेला अध्यक्ष),तकलीम मालिक,शिबू शाह,तौफ़ीक़ राइन,ब्लॉक अध्यक्ष रुदौली विंध्य सिंह,बाबा इखलाक,सुरजीत चौहान सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग व जायरीन मौजूद रहे।

More Stories
लखनऊ15जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1 बजे की बड़ी खबरें……………….*
सुलतानपुर15जुलाई26*मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) के तहत सुलतानपुर पुलिस ने चलाया विशेष जागरूकता अभियान*
लखनऊ15जुलाई26*राजधानी लखनऊ में मिलावटी पेट्रोल के एक बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़ हुआ है।