कानपुर नगर01सितम्बर24*पुलिस उपायुक्त ने पश्चिम जोन के सभी थाना प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित की।
*पुलिस उपायुक्त पश्चिम श्री राजेश कुमार सिंह द्वारा पश्चिम जोन के समस्त थाना प्रभारियों के साथ अपराध गोष्ठी आयोजित कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए |*
आज दिनांक 01 सितंबर 2024 को पुलिस उपायुक्त पश्चिम श्री राजेश कुमार सिंह द्वारा पश्चिम जोन के समस्त थाना प्रभारियों के साथ अपराध गोष्ठी की गई। इस गोष्ठी में अपराध की स्थिति, अपराधियों की धरपकड़, लंबित विवेचनाओं, आईजीआरएस, एसएसओं पोर्टल, वारंटी वांछित अभियुक्तों की गिफ्तारी, महिला सम्बन्धी अपराधों और कानून व्यवस्था के बारे में विस्तार से चर्चा की गई।
इसके अलावा, आगामी त्यौहारों के संबंध में भी चर्चा की गई। पुलिस उपायुक्त पश्चिम ने थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में त्यौहारों के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करें और जनता की सुरक्षा के लिए हर संभव प्रयास करें। उन्होंने यह भी कहा कि त्यौहारों के दौरान अपराधियों की गतिविधियों पर भी नजर रखी जाएगी और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस गोष्ठी में अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिम, समस्त सहायक पुलिस आयुक्त पश्चिम जोन,पश्चिम जोन के समस्त थाना प्रभारी उपस्थित रहे|

More Stories
नई दिल्ली30मई26*”गर्म तेल बना हादसे की वजह: पालम कॉलोनी के राजनगर-2 में लगी आग, दमकल ने समय रहते पाया काबू”
हमीरपुर30मई26*हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल गिरने से 6 मजदूरों की मौत का मामला
नई दिल्ली३०मयि २६ * मोर्निंग न्यूज ब्रीफ NEET पेपर लीक पर सुप्रीम कोर्ट ने NTA को UPSC से सीख लेने की नसीहत दी कोर्ट से अब नहीं मिलेगी ‘तारीख पर तारीख