*Breaking News kanpur अमित कुमार*
कानपुर नगर 28अगस्त 26*क्षेत्रीय पुलिस की सूचना और ख़बर वायरल के बाद जागा केडीए और नगर निगम विभाग*
*चमनगंज में बिना मानक खड़ी 6–7 मंजिला इमारत पर अब प्रशासन का शिकंजा, सील कर गिराने के सख्त निर्देश,*
*देर रात कथित तौर पर बिना मानक खड़ी 6–7 मंजिला इमारत को लेकर क्षेत्र में फैली दहशत के बाद जिला प्रशासन और कानपुर पुलिस प्रशासन ने तत्काल संज्ञान लेते हुए तेजी दिखाई। इमारत को किया सील*
*मकान मालिक कमरुद्दीन को एक सप्ताह के भीतर ऊपर से एक-एक मंजिल हटाकर इमारत को सुरक्षित तरीके से गिराने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।*
*मौके पर पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है ।जिससे संभावित हादसे की आशंका के बीच स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि भीड़भाड़ वाले इलाके में इतने मंजिला की इमारत वह भी बिना मानक के खड़ी करवा दी गई, उसी समय क्यों नहीं की गई कार्यवाही,समय रहते जिम्मेदार विभागों की नजर क्यों नहीं पड़ी?*
*गनीमत रही कि लोगों की सूचना पर कानपुर पुलिस प्रशासन ने देर रात ही कार्यवाही की थी शुरू,बिना मानक के घनी बस्ती में खड़ी इमारत से अधिकारियों के मिलीभगत का खुलेगा भ्रष्टाचार*

More Stories
मथुरा 28 अगस्त 26* शादी के नाम पर ठगी करने वाले गैंग के 02 अभियुक्तगण व 01 अभियुक्ता (लुटेरी दुल्हन) सहित किया गिरफ्तार ।*
मथुरा 28 अगस्त 26*थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को अवैध चाकू के साथ किया गिरफ्तार ।*
मथुरा 28 अगस्त 26 जिलाधिकारी महोदय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा आगामी त्यौहार को लेकर कृष्ण जन्मभूमि का निरीक्षण*