August 28, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

मथुरा 28 अगस्त 26* चोरी के अभियोग में वाँछित अभियुक्त को चोरी के माल के साथ किया गिरफ्तार ।*

मथुरा 28 अगस्त 26* चोरी के अभियोग में वाँछित अभियुक्त को चोरी के माल के साथ किया गिरफ्तार ।*

मथुरा 28 अगस्त 26* चोरी के अभियोग में वाँछित अभियुक्त को चोरी के माल के साथ किया गिरफ्तार ।*

मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपीआजतक

मथुरा। थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा थाना वृन्दावन पर पंजीकृत मु0अ0स0 567/2026 धारा 305 बी0एन0एस0 में नामजद अभियुक्त वैभव उर्फ चारमी पुत्र राज निवासी 57,विजय नगर,थाना विजय नगर जिला इन्दौर मध्य प्रदेश हाल पता आनन्दा कालोनी,पागल बाबा मन्दिर के पास कस्बा व थाना वृन्दावन जनपद मथुरा उम्र करीब 22 वर्ष *(ट्रान्सजेन्डर-मेल)* को मुखबिर की सूचना पर चोरी के माल के साथ दिनांक 27.08.2026 समय 20.05 बजे चामुण्डा कट वृन्दावन से गिरफ्तार किया गया । माल बरामदगी के आधार पर धारा 317(2) बीएनएस की बढोत्तरी कर अभियुक्त के विरुद्ध थाना वृन्दावन से विधिक कार्यवाही की गयी ।

*संक्षिप्त विवरणः-* मुकदमा वादी की तहरीर पर दिनांक 24.08.2026 को थाना वृन्दावन पर वैभव उर्फ चारमी द्वारा वादी के कमरे से 1. सोने की चेन लोकेट के साथ 2. चाँदी का दर्पण 3. चाँदी का करवा/झारी 4. चाँदी का पानदान 5. चाँदी की घंटी 6. चाँदी के सिंहासन की प्रभातली चोरी करने के सम्बन्ध में मु0अ0स0 567/2026 धारा 305 बी0एन0एस0 पंजीकृत किया गया था जिसके सम्बन्ध में दिनांक 27.08.2026 को अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की गयी ।

*गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का नाम व पताः-*
वैभव उर्फ चारमी पुत्र राज निवासी 57,विजय नगर,थाना विजय नगर जिला इन्दौर मध्य प्रदेश हाल पता आनन्दा कालोनी,पागल बाबा मन्दिर के पास कस्बा व थाना वृन्दावन जनपद मथुरा उम्र करीब 22 वर्ष। *(ट्रान्सजेन्डर-मेल)*

*अभियुक्त की गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय* –
चामुण्डा कट वृन्दावन, *दिनांक* 27.08.2026 *समय* 20.05 बजे ।

*अभियुक्त से बरामदगी का विवरणः-*
1. नकदी कुल 53,905/- रुपये (चोरी के सामान को बेचने से प्राप्त शेष राशि)।
2. 01 चेन मय लॉकेट (पीली धातु) ।
3. 01 हरा व लाल रंग का लहंगा।
4. 01 सफेद रंग की स्कूटी (एक्टिवा) ।

*अभियुक्त का आपराधिक इतिहासः-*
1. मु0अ0स0 567/2026 धारा 305,317(2) बीएनएस थाना वृन्दावन मथुरा ।

*गिरफ्तार करने वाली टीम-*
1. प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार थाना वृन्दावन मथुरा ।
2. उ0नि0 रोहित सिंह तेवतिया थाना वृन्दावन मथुरा ।
3. उ0नि0 विकास शर्मा सर्विलांस सेल प्रभारी जनपद मथुरा ।
4. है0का0 1201 राघवेन्द्र सिंह सर्विलांस सेल जनपद मथुरा ।
5. है0का0 1017 रितेश कुमार थाना वृन्दावन जनपद मथुरा ।
6. का0 1479 अंशुल शर्मा थाना वृन्दावन जनपद मथुरा ।

Taza Khabar