*Braking news kanpur *
कानपुर नगर 27/11/25*पुलिस बनाम महिला आयोग! अधिकारों की लड़ाई या अंदरुनी टकराव*?
कानपुर नगर *शहर में महिला सुरक्षा से जुड़ा मामला अब पुलिस बनाम महिला आयोग की तकरार में बदलता दिख रहा है*।
*महिला आयोग की सदस्य अनीता गुप्ता को थाने का निरीक्षण करने पर पुलिस द्वारा नोटिस भेजे जाने के बाद नया विवाद खड़ा हो गया है। सवाल उठ रहा है,जब महिला आयोग की अन्य सदस्यें, जैसे डॉ. प्रियंका मौर्या, कई बार पुलिस बूथों, थानों और यहां तक कि महिला जेल तक का औचक निरीक्षण कर चुकी हैं*, तो फिर इस बार ऐसा क्या हुआ कि पुलिस ने नोटिस थमा दिया?
डॉ. प्रियंका मौर्या तो सोशल मीडिया पर रील्स, वीडियो और पोस्ट के जरिए अपने निरीक्षण लगातार साझा करती रही हैं,ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम सब जगह भरा पड़ा है।
और ये सभी स्थान सीधे तौर पर उ.प्र. पुलिस प्रशासन के अधीन आते हैं!
तो फिर अनीता गुप्ता के निरीक्षण पर आपत्ति क्यों?
ये *अधिकारों की ‘ओवरलैप’ है विभागीय तनाव या फिर कोई अंदरुनी खींचतान*?
फिलहाल शहर की जनता अब यही देख रही है कि
*कानपुर में महिला सुरक्षा से ज्यादा सुर्खियों में है पुलिस और आयोग* की आपसी खींचातानी!

More Stories
भागलपुर २१ अप्रैल २६*दुष्कर्म के आरोपी की तलाश में 22 साल बाद भागलपुर पहुंची महाराष्ट्र पुलिस,
भागलपुर२१ अप्रैल २६* खूनी सोमवार, एक ही रात दो कत्ल,चाकू और गोली से दहला इलाका
भागलपुर २१ अप्रैल २६**जिलाधिकारी ने समीक्षा भवन के ऊपरी तल पर निर्माण कार्य का किया निरीक्षण *