*Big Breaking News kanpur*
कानपुर नगर 2 मई26*भ्रष्टाचार की आंधी में रौंदा जायेगा किसान, मौज करेगा किसानों की कीमती जमीनों पर भ्रष्टाचारी विभाग*
*भू आधिपत्य विभाग और केडीए विभाग द्वारा ज़बरन ग़रीब किसानों की जमीनों को अधिग्रहण करने के लिए कानूनी कागजों पर किसानों के खिलाफ़ बड़ा खेल, रेला जायेगा किसान मौज करेगा विभाग*
*पूर्व की सरकारों की तरह अब मौजूदा भाजपा सरकार में भी भूआधिपत्य विभाग और केडीए विभाग द्वारा किसानों के साथ किया गया छल*
*न्यू कानपुर सिटी योजना पर बवाल: किसानों के साथ भू आधिपत्य विभाग और केडीए विभाग द्वारा किया गया छल,होगा बड़ा किसान आंदोलन*!
*शहर की बड़ी न्यू कानपुर सिटी योजना के तहत भूमि अधिग्रहण को लेकर चल रहा विवाद और गहरा गया है। अपर जिलाधिकारी (भू-आधिपत्य) के स्पष्ट जवाब ने किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है*।
*प्रशासन ने साफ कहा है कि वर्ष 2010 में ही अधिग्रहण प्रक्रिया पूरी कर ली गई थी और मुआवज़ा भी नियमानुसार वितरित किया जा चुका है। जिन किसानों ने मुआवज़ा नहीं लिया, उनकी राशि प्राधिकरण में जमा होने की बात कही गई है*।
*इतना ही नहीं, प्रशासन ने यह भी स्पष्ट कर दिया कि अब इस मामले में किसी भी तरह का पुनर्विचार या नई कार्रवाई संभव नहीं है।वहीं दूसरी ओर पीड़ित किसानों और भारतीय किसान यूनियन सदस्यों का गुस्सा फूट पड़ा है।*
*किसानों का आरोप है कि भू-आधिपत्य विभाग और केडीए ने मिलकर उच्च न्यायालय तक को गुमराह किया और बिना सहमति के अधिग्रहण को सही ठहराया गया।*
*ग़रीब पीड़ित किसानों के अनुसार उनके साथ भू आधिपत्य विभाग और केडीए विभाग द्वारा छल किया गया, जानकारी छिपाई गई और मुआवज़े में भारी विसंगतियां हैं, जिसके चलते ग़रीब पीड़ित किसानों का हक मारने की बड़ी साज़िश रची गई है*।
*अब किसान नेताओं ने खुला ऐलान कर दिया है कि यदि न्याय नहीं मिला तो बड़ा जनआंदोलन छेड़ा जाएगा, जिससे आने वाले दिनों में कानपुर की सियासत और सड़कों पर बड़ा टकराव देखने को मिल सकता है।*

More Stories
अयोध्या22जून26*भेलसर–सुजागंज मोड़ पर खेल मैदान की भूमि पर कब्जे का आरोप, ग्रामीणों में रोष
मथुरा 22 जून 26*थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा हत्या के प्रयाश के अभियोग में वाँछित 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।*
बांदा 22 जून 26* आयुक्त सभागार, बांदा में मंडलीय विकास कार्यों की व्यापक समीक्षा बैठक संपन्न हुई।*