कानपुर देहात27जून 24* राजपुर कस्बा वासियों का हंगामा: बिजली और पानी की समस्या पर प्रदर्शन, मुगल मार्ग बंद*
कानपुर देहात: बिजली और पानी की समस्या से जूझ रहे राजपुर कस्बा वासियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। सैकड़ों महिलाएं और पुरुषों ने मिलकर मुगल मार्ग को बंद कर दिया और अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने एसबीआई बैंक के सामने रोड जाम कर दिया, जिससे आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पिछले कई महीनों से कस्बे में बिजली और पानी की समस्या बनी हुई है। गर्मी के मौसम में जहां लोगों को राहत की जरूरत है, वहीं बिजली और पानी की कमी ने उनकी जिंदगी को मुश्किल बना दिया है। लोगों ने कई बार संबंधित अधिकारियों को इस समस्या की जानकारी दी, लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ।
*संवाददाता प्रशान्त शर्मा कानपुर देहात यूपी आजतक*

More Stories
सहारनपुर १८ जून २०२६ * आवारा सांड के प्रकरण में एसडीएम नकुड से मिले ग्रामीण,सांडों को गौशाला भेजने की मांग की
दिल्ली १८ जून २०२६ * ➡️ पूर्व प्रधानमंत्री के बेटे के साथ धोखाधड़ी, पुलिस ने कहा दिल्ली के इतिहास में सबसे बड़ी ठगी
सहारनपुर १८ जून २०२६ * विकास प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई: अवैध प्लाटिंग पर चला पीला पंजा, 30,000 वर्गमीटर क्षेत्र में किया गया ध्वस्तीकरण….