कानपुर देहात20 अगस्त 2026*जिले के संचालित एकमात्र कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने रचा इतिहास*
*प्रदेश स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में टीम ने पाया तीसरा स्थान, एक बालिका राष्ट्रीय टीम के लिए चयनित*
कानपुर देहात*70वीं प्रादेशिक राज्य स्तरीय तीरंदाजी खेल प्रतियोगिता का आयोजन जनपद सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज जिले के स्थित विशिष्ट स्टेडियम में 17 अगस्त से 19 अगस्त के मध्य किया गया। जिसमें कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय गौर की बालिकाओं ने प्रथम बार प्रतिभाग कर प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त कर इतिहास रचा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार पाण्डेय ने बताया कि जिला समन्वयक बालिका शिक्षा अरुणेश सिंह, विद्यालय कोच निधि सचान, बाह्य खेल विशेषज्ञ अभिषेक कुमार (सचिव आर्चरी एसोसियेशन कानपुर देहात), प्रभारी वार्डन रंजीता भारद्वाज, प्रधानाचार्य रूमा देवी के साथ में जिले की 20 सदस्यीय बालिका टीम ने सोनभद्र जाकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया था। टीम ने अंडर 14 रिकर्व कटेगरी में खुशी, अनन्या, काजल, रजनी ने चार स्वर्ण, अंडर 17 रिकर्व कैटेगरी में कीर्ति, अंशिका, नेहा ने चार सिल्वर और पिंकी, रोशनी, रमा प्रांशी ने चार कांस्य पदक जीते अंडर 14 इंडियन राउंड में चांदनी, पारुल, निशा, कल्पना ने चार कांस्य पदक और रजनी का चयन अंडर 14 रिकर्व बालिका राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी सोनभद्र जागृति अवस्थी ने बालिकाओं को मेडल व ट्रॉफी प्रदान की। बालिकाओं द्वारा विगत 20 दिनों से विद्यालय में लगातार अभ्यास किया जा रहा था जिसका परिणाम रहा की प्रदेश स्तर पर बालिका वर्ग में तीसरा स्थान हासिल करने में कामयाबी प्राप्त की।

More Stories
मुगलसराय20अगस्त26*राजीव गांधी की80वीं जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद वृक्षारोपण किया गया।
पंजाब20अगस्त26*अबोहर बार एसो. प्रधान प्रकाश सिंह बराड़ का जन्मदिन धूमधाम से मनाया
भागलपुर20अगस्त26*सबौर थानान्तर्गत 14.32 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 03 अपराधकर्मियों को किया गया गिरफ्तार।