कानपुर देहात,15अप्रैल26*जिलाधिकारी ने की “ज्ञान भारतम मिशन” के अंतर्गत राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु बैठक*
कानपुर देहात *जिलाधिकारी कपिल सिंह की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल की उपस्थिति में विकास भवन में “ज्ञान भारतम मिशन” के अंतर्गत राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा अभियान के उद्देश्यों पर विस्तार से चर्चा करते हुए जनपद में प्राचीन पांडुलिपियों, ताड़पत्रों एवं दुर्लभ ग्रंथों के चिन्हांकन, संरक्षण एवं सूचीकरण, डिजिटलीकरण की कार्यवाही को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से संपादित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सरकारी एवं निजी संस्थानों, प्राचीन मंदिरों, ऐतिहासिक स्थलों सहित व्यक्तिगत संग्रहकर्ताओं से समन्वय स्थापित कर अधिकतम पांडुलिपियों का सर्वेक्षण सुनिश्चित किया जाए।जिलाधिकारी ने कहा कि “ज्ञान भारतम मिशन” देश की समृद्ध सांस्कृतिक एवं बौद्धिक विरासत के संरक्षण का एक महत्वपूर्ण अभियान है, जिसके सफल क्रियान्वयन में सभी विभागों की सक्रिय सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्धारित समयसीमा में लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा भी अभियान के सुचारू संचालन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा प्रगति की नियमित समीक्षा किए जाने पर बल दिया गया। बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक बृजभूषण चौधरी, अपर जिला विद्यालय निरीक्षक, संस्कृत विद्यालयों/ महाविद्यालयों के प्रधानाचार्य, अधिशासी अधिकारी अकबरपुर तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

More Stories
लखनऊ13जून26*दिल्ली में खराब मौसम, 8 विमान लखनऊ एयरपोर्ट डायवर्ट।
नई दिल्ली13जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शनिवार *आज का राशिफल*
नई दिल्ली13जून26*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*