कानपुर देहात12जनवरी25*समाधान दिवस पर आए हुए पीड़ितों / फरियादियों की एसपी एवं एसडीएम ने सुनी फरियादें, दिए निर्देश*
कलमकार
कानपुर देहात ....रविवार को थाना समाधान दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक जनपद कानपुर देहात व उपजिलाधिकारी अकबरपुर ने थाना अकबरपुर मे जनसुनवाई करते हुए सर्व संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
मालूम हो कि रविवार को पुलिस अधीक्षक जनपद कानपुर देहात बीबीजीटीएस मूर्ति व उप जिलाधिकारी अकबरपुर ने थाना अकबरपुर में जन-सुनवाई करते हुये थाने पर आये फरियादियों/पीड़ितों को बारी-बारी से सुना गया व उनकी समस्याओं के विधिक, नियमानुसार तथा समयबद्ध तरीके से निस्तारण करने हेतु सर्व-सम्बन्धित को आदेशित/निर्देशित किया।
इसी क्रम में समस्त क्षेत्राधिकारियों द्वारा अपने-अपने सर्किल के थानों पर जन-सुनवाई करते हुये पीड़ितों को न्याय का भरोसा दिलाते हुये प्रार्थना पत्रों के निस्तारण हेतु सर्व-सम्बन्धित को निर्देशित किया गया व थाना दिवस के अवसर पर सभी थाना प्रभारियों द्वारा भी थाने पर आये फरियादियों से उनकी समस्याओं को सुनकर न्याययोचित कार्यवाही करने का भरोसा दिलाया गया।

More Stories
लखनऊ/लंदन*10मई26*लखनऊ की बेटी रुख्सार हसन असकरी ने लंदन में काउंसलर चुनाव जीतकर शहर और देश का नाम रोशन किया है
अयोध्या10मई26*फर्जीवाड़े की ‘लेडी मास्टरमाइंड’ गिरफ्तार! जमीन हड़पने वाला बड़ा खेल बेनकाब 🚨
लखनऊ10मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….!!*