कानपुर देहात10दिसम्बर* पुलिस की बर्बरता पर चार साल की बच्ची ने कहा- मेरे डैडी को पुलिसवालों ने मारा*….
_*कानपुर में पुलिस की पिटाई का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है. कानपुर देहात में पिटाई का वीडियो सामने आने के बाद पीड़ित व्यक्ति की पत्नी और चार साल की बेटी मीडिया से रूबरू हुईं. बेटी ने कहा कि मेरे डैडी को पुलिस वालों ने मारा.*_…
*एक दरोगा द्वारा बेरहमी से पिटाई के बाद परिवार न्याय की आस लगाए बैठा है. उनको उम्मीद है कि पुलिस के आलाधिकारी दोषी पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे. वहीं पर रजनीश शुक्ला की बेटी और पत्नी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगायी. रजनीश की पत्नी ने कहा कि मैं भी एक पुलिसकर्मी की बेटी हूं, पुलिस ऐसी तो नहीं होती है. जैसा मेरे पति के साथ कानपुर देहात पुलिस ने किया है, वो बिल्कुल गलत है. मेरी बेटी के सामने मेरे पति को बेहरहमी से पीटा था, इससे मेरी बेटी बुरी तरह डरी हुई है. रीता शुक्ला ने कहा कि मुझे और मेरे परिवार को ब्राम्हण होने की सजा सरकार न दे.*

More Stories
नई दिल्ली १९ अप्रैल २६*सेमीकंडक्टर आत्मनिर्भरता का उदय: भुवनेश्वर से उठती तकनीकी क्रांति की नई लहर
बाँदा 19अप्रैल26*कोतवाली नगर पुलिस द्वारा सूचना के 06 घण्टे के भीतर मकान में चोरी करने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
बांदा19अप्रैल26*अवैध पिस्टल के साथ भ्रमण कर रहे अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार मद ।*