कानपुर देहात 27 अगस्त 2024 *जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के सम्बन्ध में की बैठक, दिये निर्देश*
जिलाधिकारी आलोक सिंह की अध्यक्षता में वित्तीय वर्ष 2024-25 में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के सम्बन्ध में बैठक मॉ मुक्तेश्वरी देवी सभागार कक्ष में सम्पन्न हुई। बैठक में जिला समाज कल्याण अधिकारी ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि निदेशालय स्तर से निर्धारित शुभ तिथियों के अनुसार माह नवम्बर 2024 में तिथि निश्चित कर वैवाहिक कार्यक्रम आयोजित कराये जाने के निर्देश दिये गये। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित खण्ड विकास अधिकारी, अधिशासी अधिकारी को ऑनलाइन आवेदन पत्रों के पजीकरण में अपेक्षित प्रगति लाये जाने के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। उन्होंने कहा कि योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाये जिससे जनसामान्य योजना का लाभ ले सके। उन्होंने खण्ड विकास अधिकारी, अधिशासी अधिकारी को लॉगिन पर पूर्व से जॉच हेतु लम्बित आवेदन पत्रों की जाँच कर अग्रसारित करने के भी निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सम्बन्धित समक्ष अधिकारी द्वारा जाँच कर पुनः समाज कल्याण विभाग को अग्रसारित आवेदन पत्रों की रेण्डम जाँच जिला स्तरीय अधिकारियों से करायी जाये। उन्होंने उपहार सामग्री कार्यक्रम से 04 दिन पूर्व मंगवाकर उसकी गुणवत्ता की जाँच क्रय समिति द्वारा पुनः रेण्डम आधार पर कराये जाने के निर्देश दिये। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी लक्ष्मी एन, परियोजना अधिकारी वीरेन्द्र कुमार, जीएम डीआईसी मो सउद, जिला समाज कल्याण अधिकारी डा0 प्रज्ञा शंकर, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, अधिशाषी अधिकारी नगर निकाय आदि उपस्थित रहे।
*संवाददाता प्रशान्त शर्मा कानपुर देहात यूपी आजतक*

More Stories
अयोध्या3मई26*श्रद्धालु की मोबाइल चोरी करने वाला गिरफ्तार (विनय सिन्हा)
जालौन 3मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर जालौन केई कुछ महत्वपूर्ण खबरें
जालौन3मई26*मनुष्य के जीवन मे भोजन की तरह से सत्संग की भी आवश्यकता होती है