कानपुर देहात 24 मार्च*अनुसूचित जाति/ जनजाति के लोगों के भूमि अधिकार के हक़ को जबरन छीनने वाली न्यू टाउनशिप नीति के विरोध में कल दिनांक 25 मार्च को।
प्रदेश की भाजपा नीति योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा लायी गई अनुसूचित जाति/ जनजाति के लोगों के भूमि अधिकार के हक़ को जबरन छीनने वाली न्यू टाउनशिप नीति के विरोध में कल दिनांक 25 मार्च दिन शनिवार को बिल्हौर में सुभानपुर स्थित कांग्रेस जनसम्पर्क कार्यालय से जनजागरण पदयात्रा करते हुये जी टी रोड के रास्ते नेहरू पार्क बिल्हौर में पहुंचेगी और वहीं पर उपजिलाधिकारी महोदया को राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन दिया जायेगा।
जनजागरण पदयात्रा और ज्ञापन कार्यक्रम का नेतृत्व प्रवक्ता उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी श्रीमती ऊषा रानी कोरी जी करेंगी।
आप सबसे अनुरोध करती हूँ कि अनुसूचित जाति/जनजाति के हकों के रक्षार्थ आप सब सम्मानित साथी अपने घर से निकलें।
*साथियों से निवेदन हैं कि कांग्रेस कार्यालय सुभानपुर बिल्हौर में सभी सम्मानित साथी कल दि.25 मार्च को समय प्रात : 11:30 बजे उपस्थिति होने का कष्ट करें।*
अपील कर्ता और कार्यक्रम संयोजक
ऊषा रानी कोरी,प्रवक्ता
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी, पूर्व प्रत्याशी बिल्हौर विधानसभा

More Stories
लखनऊ24जून26*लखनऊ अग्निकांड में 4 गिरफ्तार, 4 अफसर सस्पेंड,2 सदस्यीय SIT का गठन, सीएम ने कहा दोषी,बच नही पाएंगे
नई दिल्ली24जून26*भारत के एनएसए अजीत डोभाल के आगे रखी नेमप्लेट पर इंडिया की जगह ‘भारत’ लिखा दिखा.*
नई दिल्ली24जून26*FCRA: एनजीओ पर सरकार ने कसा शिकंजा; विदेशी चंदे के नियमों में बड़े बदलाव किए गए,