कानपुर देहात 12 सितंबर 2024 *प्रस्तावित मतदेय स्थल सूचियों के सम्बन्ध में यदि कोई आपत्ति/सुझाव हो, तो करायें उपलब्ध*
*मतदेय स्थल सूची जनसामान्य के अवलोकनार्थ निःशुल्क रहेंगी उपलब्ध।*
जिलाधिकारी आलोक सिंह के मार्गदर्शन में अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उ०प्र०, लखनऊ के निर्देशानुसार मतदेय स्थलों के भौतिक सत्यापन के उपरान्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा प्रस्तावित मतदेय स्थल सूचियों का दिनॉक 11.09.2024 को विधिवत् आलेख्य प्रकाशन करा दिया गया है। आलेख्य प्रकाशित मतदेय स्थल सूचियाँ सम्बन्धित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय एवं जिला निर्वाचन कार्यालय में जन सामान्य के अवलोकनार्थ निःशुल्क उपलब्ध रहेगीं। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा प्रस्तावित मतदेय स्थल सूचियों के सम्बन्ध में यदि कोई आपत्ति/सुझाव हो, तो विलम्बतम दिनाँक 17.09.2024 तक सम्बन्धित उप जिलाधिकारी/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अथवा जिला निर्वाचन कार्यालय (माती मुख्यालय), कानपुर देहात को उपलब्ध कराएं।
*संवाददाता प्रशान्त शर्मा कानपुर देहात यूपी आजतक*

More Stories
नई दिल्ली30 अप्रैल 2026-यूपीआजतक न्यूज चैनल पर आज की देश की कुछ खास खबरें
धार 30अप्रैल26*मध्य प्रदेश धार में भीषण सड़क हादस..!*
NEW DELHI 30APRAIL 2026*TODAYS TOP NEWS*