औरैया7अक्टूबर*100 शैय्या अस्पताल में लगे ऑक्सीजन प्लांट का किया गया उद्घाटन*
*जनपद में स्थापित तीन नए आक्सीजन प्लांटों का हुआ उद्घाटन*
*औरैया।* कोरोना की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए औरैया जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पहले से ही कार्ययोजना बनाकर काम करना शुरू कर दिया है।
आक्सीजन प्लांट के लग जाने से चिकित्सालय में कोविड संक्रमण के अतिरिक्त सामान्य दिनों में भी ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी। आज राज्यसभा सांसद गीता शाक्य व लोकसभा सांसद इटावा रामशंकर कठेरिया ने 100 शैय्या युक्त जिला चिकित्सालय चिचौली में फीता काटकर ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री द्वारा पूरे प्रदेश ऑक्सीजन प्लांट का ऑनलाइन वर्चुअल उद्घाटन किया गया जिसका सजुव प्रसारण सभी ने देखा। यहां गेल द्वारा 450 लीटर पर मिनट कैपेसिटी एवं पीएम केयर फंड से 1000 लीटर पर मिनट कैपेसिटी का ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन किया गया। इसके अलावा जिला चिकित्सालय औरैया में 500 व दिबियापुर सीएचसी में 333 लीटर पर मिनट क्षमता के आक्सीजन प्लांटों का जनप्रतिनिधियों द्वारा उद्घाटन किया गया। सांसदों ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर जहां अन्य जनपदों में ऑक्सीजन की काफी कमी हो रही थी वही औरैया में जिलाधिकारी के निर्देशन में आक्सीजन की कोई कमी नहीं होने दी गई। सभी अस्पतालों में पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन उपलब्ध कराई गई। इसी क्रम में संभावित तीसरी लहर को मद्देनजर रखते हुए भी आक्सीजन की कमी को पूरा करने के लिए 3 आक्सीजन प्लांटों का उद्घाटन किया गया है इससे कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ने में काफी अधिक मदद मिलेगी। दिबियापुर सीएचसी में कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत जी द्वारा एवं जिला चिकित्सालय औरैया में बिधूना विधायक विनय शाक्य द्वारा ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा सीएमओ डॉ अर्चना श्रीवास्तव एसीएमओ डॉ अशोक कुमार एवं डॉ शिशिरपुरी मौजूद रहे।
More Stories
सहारनपुर 22 अक्टूबर 26*अंकिता भंडारी हत्याकांड में बड़ा मोड़: BJP के पूर्व विधायक की पत्नी उर्मिला सनावर का होगा नार्को टेस्ट
बनारस 22 अक्टूबर 26*नवरात्रि समापन पर काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव के दरबार में सजी दिव्य भजन संध्या:
NEW DELHI 22 OCTOBER2026**TODAYS TOP NEWS*From Hindi News Channel Upaajtak