औरैया5अक्टूबर*ड्यूटी के दौरान पुलिस के जवान पूरी मुस्तैदी से तैनात रहे-विकास राय*
*पीड़ितों को न्याय दिलाना प्राथमिकता में*
*दिबियापुर,औरैया।* दिबियापुर थाने के नवागुंतक प्रभारी निरीक्षक विकास राय ने थाने में कार्यभार ग्रहण करने के बाद सभी उपनिरीक्षको व पुलिस कर्मचारियों के साथ बैठक कर कहा कि ड्यूटी के दौरान पुलिस के जवान पूरी मुस्तैदी से तैनात रहे और प्रत्येक गतिविधि पर कड़ी नजर रखें |उन्होंने कहा कि बीट प्रभारियों को और अधिक सक्रिय किया जाएगा।। साथ ही नगर क्षेत्र में पुलिस गश्त को तेज किया जाएगा| इस अवसर पर उन्होंने जुआँ ,सट्टा ,शराब आदि जरायम पेशे पर सख्ती के साथ रोक लगाए जाने के साथ अपराध एवं अपराधियों पर शिकंजा तेज कसने को कहा| उन्होंने कहा कि भले लोगों के लिए उनके दरवाजे हमेशा खुले हैं| कहा उनका प्रयास रहेगा कि लोगों को यह लगे कि पुलिस उनकी शत्रु नहीं मित्र है| वह कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेंगे। इससे पूर्व वह कन्नौज आदि जनपदों के विभिन्न थानों में तैनात रहे हैं।

More Stories
मुंबई23जून26*अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव : रचनात्मकता, संवेदना और वैश्विक संवाद का संगम
कानपुर नगर23जून26*कार्यकर्ताओं के संघर्ष, परिश्रम एवं समर्पण से भामस देश का सबसे बड़ा श्रमिक संगठन: श्रीराम
मथुरा 23 जून 26* डकैती की योजना बनाते हुए 05 अभियुक्तगण को अवैध असलाहों/उपकरणों के साथ किया गया गिरफ्तार ।*