खबर औरैया से पत्रकार बिनोद यादव यूपीआजतक
औरैया29जून24*पहली बारिश से नगर में जल भराव की समस्या को लेकर व्यापारियों का प्रदर्शन।
नगर पालिका प्रशासन हाय हाय,नगरपालिका प्रशासन हाय हाय। नगर पालिका प्रशासन मुर्दाबाद मुर्दाबाद
हां यह हमारी आवाज नहीं बल्कि उन व्यापारियों और पीड़ित लोगों की है जिनकी दुकानों और घरों में नगर पालिका की वजह से लाखों रुपए का नुकसान हो गया। आज सुबह हुई 2 घंटे की बारिश में जल भराव की वजह से नगर में बुरी तरह हाहाकार मच गया। आम हर जनमानस भगवान से प्रार्थना कर रहा था आखिर कब बारिश बंद होगी।और पालिका प्रशासन को बुरी तरह कोस रहा था। आपको शायद मालूम हो नगर निकाय चुनाव के पहले चुनाव लडे पालिका अध्यक्ष ने आम जनमानस से वादा किया था कि पहली बोर्ड की मीटिंग में नगर में जल भराव की समस्या को दूर किया जाएगा। लेकिन क्या हुआ आम नागरिक के साथ सिर्फ धोखा सिर्फ धोखा, एक बार पुनः बताना चाहता हूं यह हमारी आवाज नहीं बल्कि पीड़ितो की आवाज है जो सड़क के किनारे सांकेतिक धरना किए हुए पीड़ित व्यापारी के साथ उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट के सांकेतिक धरने पर बैठे व्यापारियों की है। आज हुए भारी बारिश में कई व्यापारियों का लाखों रुपए का नुकसान हो गया पीड़ित व्यापारियों के आंखों में आंसू आ रहे थे। इन आंसुओं को पोछने के लिए उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने कमर कस ली है सड़क के किनारे धरने पर बैठ गए खबर लिखे जाने तक अभी तक पालिका प्रशासन का कोई जिम्मेदार व्यक्ति नहीं पहुंचा और न ही अन्य व्यापारी संगठन और सामाजिक संगठन।

More Stories
लखनऊ11मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….
भागलपुर11मई26*डीएम एवं एसएसपी ने सहयोग शिविर को लेकर की बैठक*
बांदा 11 मई 26*अतर्रा में ‘वैल वैल्यू स्मार्ट स्टोर’ का भव्य शुभारंभ,