औरैया28नवम्बर2022*सहकारी समितियों पर हो रही खुलेआम खाद की कालाबाजारी।
इस समय जनपद में बोआई का दौर चल रहा है प्रत्येक किसान को डीएपी व यूरिया खाद की आवश्यकता है जहाँ पर एक ओर खाद की मारामारी चल रही है इसी मारामारी की आड़ में किसान सहकारी समितियों पर लाइन में लगकर खाद लेने के लिए मजबूर है नतीजन सहकारी समितियों पर किसान सचिवों से सीधे संपर्क बनाकर 280 रुपये बाली यूरिया 350 रुपये एवम 1360 रुपये बाली डीएपी 1600 रुपये प्रति बोरी में लेने के लिए मजबूर है क्योंकि किसान की मजबूरी ये है कि उसने खेत की सिंचाई कर पलेवा कर जो तैयारी की है इसका वो समय निकला जा रहा है अगर खेत की नमी खत्म ही गयी तो उसे फिरसे दोबारा पलेवा करनी पड़ेगी इसलिए किसान समितियों पर मूल्य से अधिक रुपए देकर सचिवों से ब्लैक में खाद ले रहा है। खुलेआम खाद की कालाबाजारी हो रही है।
प्रशासन को इस बोआई के अवसर पर सख्ती से पेश आना चाहिए। चुनाव में प्रशासन अपनी पूरी ताकत झोंक देता है परंतु जब आज अन्नदाता ही परेशान हैं तो उसकी खबर लेने में प्रशासन हमे लगता गहरी नींद ने सो जाता है।
जिस किसान के बलबूते पर ये सारी दुनियां चल रही है उसकी देखरेख के लिए प्रशासन के पास समय नही है इसे क्या देश के अनन्दताओ का दुर्भाग्य ही समझा जा सकता है।
सम्पादक कमल गुप्ता की कलम से न्यूज़ यूपीआजतक
More Stories
सहारनपुर 22 अक्टूबर 26*अंकिता भंडारी हत्याकांड में बड़ा मोड़: BJP के पूर्व विधायक की पत्नी उर्मिला सनावर का होगा नार्को टेस्ट
बनारस 22 अक्टूबर 26*नवरात्रि समापन पर काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव के दरबार में सजी दिव्य भजन संध्या:
NEW DELHI 22 OCTOBER2026**TODAYS TOP NEWS*From Hindi News Channel Upaajtak