*ब्रेकिंग औरैया**फफूंद रेलवे स्टेशन*
औरैया28जनवरी*भाजपा सांसद डॉo रामशंकर कठेरिया ने फफूंद स्टेशन पर आगरा पैसेंजर ट्रेन को दिखाई हरी झंडी।
*औरैया /दिबियापुर :* दिबियापुर फफूंद रेलवे स्टेशन को मिली फफूंद से आगरा को जाने वाली मेमो पैसेंजर गाड़ी की सौगात काफी अर्से से डॉक्टर प्रोफेसर रामशंकर कठेरिया जी द्वारा निरंतर प्रयास किया जा रहा था अथक प्रयास के बाद आज प्रयागराज बोर्ड ने मेमो पैसेंजर गाड़ी को फफूंद रेलवे स्टेशन से आगरा तक जाने वाली ट्रेन को इटावा लोकसभा सांसद प्रोफेसर डॉक्टर रामशंकर कठेरिया जी द्वारा हरि झंडी दिखाकर रवाना किया गया वही जनपद औरैया व दिबियापुर नगर से जुड़े आस-पास के ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को अब बहुत ही आसानी से इटावा व आगरा का सफर करना पड़ेगा और प्रमुख बात तो यह है कि ट्रेन का जो समय है फफूंद स्टेशन से सुबह 4:00 बजे से चलने का एवं 5:20 तक इटावा पहुंचाने का समय है और सुबह 9:30 बजे तक आगरा पहुंचने का समय है और उधर आगरा से वापस होने का समय शाम 4:30 बजे से आगरा स्टेशन से चलने का समय है और फफूंद रेलवे स्टेशन पर आने का समय रात्रि 10:30 बजे का है यह समय यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए बहुत ही अच्छा है क्योंकि सुबह इटावा एवं आगरा समय से पहुंच जाने के बाद अपने जरूरी कार्यों को पूरा करने के बाद समय से ट्रेन का मिल जाना ही सबसे बड़ी बात है और समय से अपने गंतव्य तक पहुंचा दें । जनता ने इटावा लोकसभा सांसद प्रोफेसर डॉक्टर रामशंकर कठेरिया जी की बहुत ही प्रशंसा की और जनता ने सांसद रामशंकर कठेरिया से कोरोना काल में जो ट्रेनें बंद हो गई थी उनको पुनः संचालन करने के लिए आग्रह किया सांसद ने आग्रह स्वीकार करते हुए आश्वासन दिया कि बहुत जल्द ही जो कोरोना काल मे ट्रेनें बंद हो गई थी वह तो रुकेगी ही और उनके साथ में अन्य सुपर फास्ट ट्रेन रुकने का आश्वासन देता हूं ।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भारी संख्या में लोग फफूंद रेलवे स्टेशन पर एकत्रित हुए और भाजपा कार्यकर्ता भारी संख्या में नजर आए और वहीं पर सांसद जी का माल्यार्पण कर स्वागत किया एवं फफूंद रेलवे स्टेशन पर अन्य दलों के नेता सपा विधायक प्रदीप यादव एवं समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता कार्यक्रम में मौजूद रहे । वही औरैया अपर पुलिस अधीक्षक शिष्यपाल, क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार एवं दिबियापुर पुलिस बल व अन्य पुलिस बल तथा राजकीय रेलवे सुरक्षा बल तथा रेलवे सुरक्षा बल सुरक्षा व्यवस्था में मौजूद रहे एवं कार्यक्रम को कुशलता पूर्वक संपन्न कराया ।
रिपोर्टर सत्य प्रकाश बाजपेई यूपी आजतक न्यूज़
More Stories
बनारस 22 अक्टूबर 26*काशी का विश्व प्रसिद्ध भरत मिलाप: नाटी इमली में जब गले मिले चारों भाई, भाव-विभोर हो उठी धर्मनगरी
*देहरादून22 अक्टूबर 2026*उत्तराखंड कैबिनेट बैठक में आज हुए फैसले*
लखनऊ 22 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें