औरैया26जनवरी*जनता इंटर कॉलेज चंद्र नगर दिबियापुर में 74 वें गणतंत्र दिवस पर सुबह विशाल रैली का आयोजन किया गया।
आज दिबियापुर नगर स्थित जनता इंटर कॉलेज चंद्र नगर दिबियापुर में 74 वें गणतंत्र दिवस पर सुबह विशाल रैली का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के छात्र छात्राओं ने पूरे हर्षोल्लास के साथ प्रतिभाग किया तत्पश्चात ध्वजारोहण कार्यक्रम में प्रबंधक श्री विनोद कुमार बाजपेई जी ने ध्वजारोहण करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया। दिवस विशेष पर आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका ध्यानाकर्षण किया । इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में श्री विनोद कुमार बाजपेई जी सहित सेहुद प्रधान श्री सुदेश एवं श्री आनंद बाजपेई सत प्रकाश बाजपेई विकास अवस्थी मुख्य रूप से मंचासीन रहेl कार्यक्रम का संचालन श्री योगेश जी ने किया । जबकि अतिथियों का आभार जनता महाविद्यालय प्राचार्य डॉ शैलेश पांडे ने करते हुए गणतंत्र एवं लोकतंत्र के विवेक पर चर्चा की एवं गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की। कार्यक्रम में जनता इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री गंगाराम कुशवाहा अरुण कुशवाहा मोहम्मद आमिर निर्देश साक्षी राधा समेत सभी शिक्षक शिक्षिका मौजूद रहे
दिबियापुर से रिपोर्टर सत्यप्रकाश बाजपाई यूपी आजतक
More Stories
महोबा 21 अक्टूबर 26*चरखारी में चना ब्लैक करने की सूचना पर पहुंचे विधायक बृजभूषण राजपूत, 100 बोरी चना लदी पिकअप पकड़ी
मथुरा21 अक्टूबर 26*यमुनापार में गत्ता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक
कानपुर नगर 21 अक्टूबर 26*बिल्हौर में PDA चौपाल: सरकारी अस्पतालों में बदहाली पर बरसीं सपा नेत्री