औरैया26अक्टूबर*इनसैट* *राजा भैया की जनसंकल्प यात्रा में जमकर हुई चोरियां*
*किसी के मोबाइल किसी की नकदी किसी का पर्स हुआ चोरी*
*औरैया।* जनसत्तादल की जनसंकल्प यात्रा के दौरान भारी हॉजपॉज की स्थिति रही। पत्रकार फोटो खींचने से बेशक वंचित रह गये हो , लेकिन पार्टी के पदाधिकारी एवं समर्थक मोबाइल लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष को चारों तरफ से घेरे रहे। भीड़ की इतनी गहमा गहमी थी जिसके चलते यह पता नहीं चल सका की जनसंदेश यात्रा में कितने चोर है , जिन्होंने कई लोगों के मोबाइल , जेब में पड़े पर्स के अलावा नगदी चोरी कर ली। जबकि एक चोर को पकड़ा भी गया है। चोरी के शिकार हुए पीड़ित लोग हाथ मलते रह गए। इतना ही नहीं मामला कोतवाली तक पहुंच गया। जनसंकल्प यात्रा देखना जहां आम लोगों को महंगा पड़ा वही पत्रकार भी इससे वंचित नहीं रह सके वह भी चोरों की निशाने पर रहे। रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की जनसंकल्प यात्रा के दौरान राजा भैया को माला पहनाते समय युवक की जेब मे पड़े 20 हजार रुपये व मोबाइल किया पार कर दिया गया। भीड़ ने चोर को पकड़कर कोतवाली पुलिस के हवाले कल दिया। इसके अलावा एक दैनिक समाचार पत्र के संवाददाता का पर्स कवरेज करने के दौरान उचक को नहीं जेब से पार कर दिया जिसमें नकदी के अलावा प्रेस आई कार्ड , बैंक की रसीदें व अन्य कागजाद पड़े हुए थे। इस आशय की रिपोर्ट दिखाने के लिए पीड़ित कोतवाली भी पहुंच गए।

More Stories
सतना7मई26*सतना सेंट्रल जेल की सहायक अधीक्षक फिरोजा खातून ने कैदी से रचाई शादी*
उत्तर प्रदेश7मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
उन्नाव7मई26*सृष्टि कल्याण के लिए हुयी द्वादश ज्योतिर्लिंग की स्थापना…विज्ञानानंद सरस्वती महाराज