औरैया25फरवरी*युवक को गोली मारकर नृशंस हत्या फैली सनसनी*
*युवक का गुरुवार की शाम घर से हुआ था लापता*
*औरैया।* दिबियापुर थाना क्षेत्र के गांव गहेसर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जिसका शव खेतो में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक के पिता चन्द्र प्रकाश दीक्षित ने बताया कि उनका पुत्र विनय कुमार दीक्षित उम्र लगभग 25 वर्ष जो शुक्रवार की शाम नौ बजे घर से निकला था। देर रात तक जब घर पर नही आया, तो हम सभी लोगो ने काफी खोजबीन की।शनिवार की दोपहर तीन बजे उसके बेटे का शव खेतो पर पड़ा मिला। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक शिष्यपाल , सीओ सिटी सुरेन्द्र सिंह , दिबियापुर थाना प्रभारी निरीक्षक भारी पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर शव विच्छेद के लिए भेज दिया। वही मृतक युवक के परिजनों का आरोप है कि 25 वर्षीय विनय दीक्षित पुत्र चंद्र प्रकाश दीक्षित युवक की निर्मम हत्या की गई है। रात्रि 9 बजे से लापता बताया जा रहा था युवक। दिन में काफी खोजबीन के बाद युवक का मिला शव। ग्रामीणों में काफी आक्रोश था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पीएम रिपोर्ट आने बाद ही घटना की सही जानकारी मिल सकेगी।

More Stories
मथुरा 25 जून 26 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सभी प्रभारीयो द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में पैदल गश्त*
बांदा 25जून 26*कबीर आश्रम नौगवां में उत्तराधिकार को लेकर विवाद, साधुओं ने डीएम से लगाई गुहार
बांदा 25जून 26*केन नदी में डूबने से राजमिस्त्री की मौत, पत्नी ने आत्महत्या की रिपोर्ट पर जताई आपत्ति –