औरैया24दिसम्बर*नगर पंचायत अध्यक्ष ने सर्दी से बचाव के लिए जरुरत मंदों को बांटे गर्म कपडे
फोटो परिचय। सर्दी से बचाव केलिए बुजुर्ग महिला को कपडे देते चैयरमेन अरविन्द पोरवाल
दिबियापुर। नगर पंचायत दिबियापुर के अध्यक्ष अरविन्द पोरवाल अपने निजी खर्चे पर नगर में जरुरत मंदों को सर्दी सेबचाव के लिए ग्राम कपडे , जूता चप्पल शॉल ,व अन्य सामान वितरण करने का अभियान चला रहे हैं। यह सिलसिला करीब एक हप्ते से चल रहा है। शुक्रवार को उन्होंने नगर पंचायत परिसर एवं अपने आवास पर करीब एक दर्जन महिलाओं , बच्चों व् बुजुर्गों को कपडे शॉल जूते चप्पल मोज़े व् मफरल वितरण किये। इसको लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष अरविन्द पोरवाल ने बताया कि वह करीब एक हप्ते से जरुरत मंदों को सर्दी से बचाव के लिए कपडे व् अन्य सामान वितरण कर रहे है। उनके अनुसार वह एक साथ भीड़ को कपडे वितरण नहीं करते है वह पहले जरुरत मंद पहचान करते है इसके बाद ही उसे मदद उपलब्ध कराते है। इसके पीछे उन्होंने एक वजह बताई कि कुछ लोग इसका दुरुपयोग कर रहे है जिनके चलते उन लोगों को मदद नहीं मिल प् रही है जिन्हे वास्तव में मदद की जरुरत है। इस मौके पर नगर पंचायत के वरिष्ठ लिपिक नरेंद्र सिंह राजावत , प्रवेश कुमार , नवीनकुमार , दीपक कुमार , कैलाश राजपूत अदि लोग मौजूद रहे।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
लखनऊ11अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
पूर्णिया बिहार 11 अगस्त 26 *हर घर तिरंगा अभियान में एसबीआई पेंशनर्स ने लहराई देशभक्ति की अलख*
पूर्णिया बिहार 11 अगस्त26 राहुल के सवालों ने सत्ता को सड़क पर उतारा! इंतखाब आलम का बड़ा बयान*