औरैया19फरवरी*चुनाव ड्यूटी में लगे वाहन चालकों ने की खुद का वोट डलवाने की मांग
चुनाव में मतदान प्रतिशत बढाने को लेकर कवायद चल रही है और शत प्रतिशत मतदान का प्रयास चल रहा है। ऐसे में पोलिंग पार्टियों को लेकर जाने वाले सैंकड़ो वाहन चालक कैसे वोट करेंगे यह जिला प्रशासन तय नहीं कर पाया है। चालकों ने आक्रोश जताते हुए वोट डलवाने की मांग की है।
20 फरवरी को तीसरे चरण का मतदान के तहत औरैया में भी मतदान होना है। मतदान कराने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। जिले में 1280 बूथ बनाए गए हैं। 1280 ही पोलिंग पार्टियां हैं। चुनाव ड्यूटी में लगाए गए प्राइवेट वाहनों को अलग-अलग जगह भेजा जा रहा है जिसके चलते प्राइवेट वाहनों को ले जा रहे चालक मतदान वंचित रह जाएंगे। मतदान करना है जरूरी, वही ऐसे सैकड़ों मतदाता जो मतदान से वंचित रह जाएंगे। मंडी समिति में वाहन चालकों ने नाराजगी जताते हुए वोट डलवाने की मांग की है। चालकों ने बताया कि वह लोग दो दिन से मंडी समिति में वाहन लिए खड़े हैं उन्हें पता ही नहीं कि उनका वोट कैसे पड़ेगा न अभी तक किसी ने बताया है। एक प्राइवेट गाड़ी मालिक ने बताया कि पिछले 3 दिनों से पोलिंग ड्यूटी के नाम पर उनकी गाड़ियां औरैया के मंडी समिति में खड़ी करा ली गई और आज उन्हें चुनाव ड्यूटी के लिए जनपद से बाहर भेजा जा रहा है जिसके चलते वह मतदान नहीं कर पाएंगे । वहीं जिले के अधिकारी मतदान कराने के लिए कोई न कोई व्यवस्था बनाकर मतदान जरूर कराने का दावा कर रहे हैं

More Stories
हरिद्वार23अगस्त26*31वां विशाल भंडारा और सोनीपत ज्योत महोत्सव, 21 से 23 अगस्त तक विशेष आयोजन
कटनी23अगस्त26*कटनी की नगर पुलिस अधीक्षक रहीं नेहा पच्चीसिया ने वर्दी को पहली बार नहीं किया दागदार, एयर होस्टेस से सीएसपी तक का सफर*
रीवा23अगस्त26*आबकारी विभाग के आठ उप निरीक्षक बने सहायक जिला अधिकारी