छपरौली19फरवरी*शादी के पवित्र रिश्तों में बन्धे युगल दम्पति को आँखें ने “विवाह संस्कार में पौधा रोपण संस्कार” अभियान के तहत भेंट किया पौधा।
क्षेत्र के गाँव तिलवाडा में शादी के पवित्र बन्धन में बन्धे युगल दम्पति अंजलि सुपुत्री बिजेन्द्र निवासी- तिलवाडा (बागपत) एवं शुभम सुपुत्र बालिन्द्र सिंह निवासी- पुसार (बागपत) को आँखें द्वारा चलाये जा रहे, पौधा रोपण अभियान के चरण “विवाह संस्कार में पौधा रोपण संस्कार” अभियान के तहत आँखें के पर्यावरण संरक्षक संदीप खोखर, युवराज सूर्या एवं विशाल कुमार ने पौधा भेंटकर नव दम्पति को शादी की प्रत्येक वर्षगाँठ पर पौधा रोपण करने का संकल्प दिलाया।
आँखें के पर्यावरण संरक्षक संदीप खोखर ने कहा यदि सभी व्यक्ति पवित्र अवसरों पर पौधा रोपण करने लगे तो सरकार को पौधा रोपण अभियान चलाने की आवश्यकता ही नहीं होगी, साथ पौधा रोपण अभियान के नाम पर होने वाले भ्रष्टाचार को रोका जा सकता है।
इस अवसर पर प्रिया उपाध्याय, अर्चना, विक्की देवी, ऊषा देवी, अवनी, संदीप खोखर, युवराज सूर्या, विशाल कुमार, आर्य, पवन, अवि, विक्रान्त, संजय खोखर, आदि उपस्थित रहे।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
मुजफ्फरनगर 7 अक्टूबर 26 मुजफ्फरनगर में रामजीलाल सुमन के साथ मंच पर दिखीं पूजा अनिल अंबेडकर,,,
मुजफ्फरनगर 7 अक्टूबर 26* गरबी स्कूल मार्केट के व्यापारियों ने किया राष्ट्रीय हिंदू युवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का जोरदार स्वागत,,,
लखनऊ 7 अक्टूबर 26*’56 इंच का सीना’ है तो बैलेट से चुनाव कराएं :संजय सिंह*