October 8, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ 7 अक्टूबर 26*'56 इंच का सीना' है तो बैलेट से चुनाव कराएं :संजय सिंह*

लखनऊ 7 अक्टूबर 26*’56 इंच का सीना’ है तो बैलेट से चुनाव कराएं :संजय सिंह*

लखनऊ 7 अक्टूबर 26*’56 इंच का सीना’ है तो बैलेट से चुनाव कराएं :संजय सिंह*
_________________________

👉*यूपी में 5,127 सहकारी समितियों के कर्मचारियों को 8 साल से नहीं मिला वेतन*

👉*वोट चोरी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के ख़िलाफ़ 9 को लखनऊ में प्रदर्शन*

*लखनऊ।* आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बुधवार को लखनऊ स्थित पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता को संबोधित किया। प्रेस वार्ता में संजय सिंह ने उत्तर प्रदेश में प्राथमिक कृषि ऋण सहकारी समितियों (पैक्स PACS) के कर्मचारियों के पिछले 8 वर्षों से लंबित वेतन के मुद्दे को प्रमुखता से उठाते हुए योगी और मोदी सरकार पर कड़ा प्रहार किया। इस दौरान उनके साथ सहकारी समिति कर्मचारी प्रतिनिधि शैलेंद्र तिवारी भी मौजूद रहे। संजय सिंह ने घोषणा की कि आम आदमी पार्टी सहकारी समिति कर्मचारियों के आंदोलन का पूर्ण समर्थन करेगी और इस मुद्दे को सड़क से लेकर संसद तक उठाएगी। इसके साथ ही उन्होंने देश में वोट चोरी और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के विरोध में आगामी 9 अक्टूबर को लखनऊ में प्रदेशव्यापी विशाल प्रदर्शन का ऐलान किया।

संजय सिंह ने कहा कि देश के गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ‘सहकार से समृद्धि’ और 5 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था का दावा करते हैं, लेकिन ज़मीनी हकीकत यह है कि उत्तर प्रदेश के कृषि क्षेत्र की रीढ़ मानी जाने वाली पैक्स समितियां भुखमरी की कगार पर हैं। उन्होंने कहा, “उत्तर प्रदेश में कुल 7,266 पैक्स सहकारी समितियां हैं, जिनमें से लगभग 5,127 समितियों के कर्मचारियों- सचिवों, अकाउंटेंट और चौकीदारों को पिछले 8 साल से योगी सरकार वेतन नहीं दे पा रही है। यूपी सरकार का बजट 9 लाख करोड़ रुपये के करीब है, लेकिन इन कर्मचारियों के वेतन के लिए महज़ ₹313 करोड़ का बजट सरकार नहीं निकाल पा रही है।” उन्होंने कहा कि 2018-19 से लगातार अधिकारी सरकार को बजट जारी करने के पत्र लिख रहे हैं, लेकिन सरकार बुलडोजर और नफ़रत की राजनीति में व्यस्त है। ‘आप’ मांग करती है कि सभी कर्मचारियों का पूरा बकाया वेतन तुरंत जारी किया जाए, अन्यथा पार्टी इनके आंदोलन को व्यापक रूप देगी।

मुख्यमंत्री के 80-20 वाले बयानों पर तंज कसते हुए सांसद संजय सिंह ने कहा, “चुनाव आते ही भाजपा 80-20 की नौटंकी शुरू कर देती है। जिन कर्मचारियों के घरों में चुल्हा नहीं जल रहा है. बच्चों की फीस नहीं भरी जा रही है और परिवार इलाज के अभाव में तड़प रहे हैं, वे सब बाबा जी के हिसाब से ’80 वाले’ ही हैं। भाजपा सिर्फ़ भाषण पिलाने और लोगों को भूखा रखने का काम करती है।” कर्मचारी प्रतिनिधि शैलेंद्र तिवारी ने पत्रकारों को बताया कि प्रदेश के 2,002 कैडर सचिवों में से 1,223 को नियमित वेतन नहीं मिल रहा है। सहकारिता मंत्री के गृह जनपद तक में ₹1.80 करोड़ का वेतन बकाया है। न्यायालय के आदेशों के बावजूद कर्मचारियों को उनका हक नहीं दिया जा रहा और 9 साल की सेवा के बाद भी कैडर सचिव से एडीओ पद पर होने वाली पदोन्नति को सरकार ने रोक रखा है।

चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर बोलते हुए संजय सिंह ने कहा कि देश में एसआईआर (SIR) के नाम पर 13 करोड़ से अधिक वोटरों के नाम काटे जाने का खेल हुआ है। चुनाव आयुक्तों ने खुद माना है कि 10 महीनों में उनकी 14 आपत्तियों को दरकिनार किया गया और नियमों के विरुद्ध जाकर बंगाल में 16 लाख वोट काटने की कोशिश की गई। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा के बयान पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा, “भाजपा पर भगवान गणेश का नहीं, बल्कि ‘लंकेश’ का हाथ है, क्योंकि वोट चोरी और सरकारें गिराना रावणी प्रवृत्ति है। ज्ञानेश कुमार भाजपा के लिए काम कर रहे हैं।” संजय सिंह ने ऐलान किया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े और वोट चोरी के ख़िलाफ़ आम आदमी पार्टी आगामी 9 अक्टूबर को राजधानी लखनऊ में ज़ोरदार प्रदर्शन करेगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर कटाक्ष करते हुए संजय सिंह ने कहा कि देश आज बेरोज़गारी, पेपर लीक, महंगाई और नफरत की राजनीति से त्राहि-त्राहि कर रहा है। उन्होंने कहा, “ईश्वर ने प्रधानमंत्री को 25 साल सत्ता में रहने का पर्याप्त समय दिया, अब उन्हें देश पर कृपा करते हुए आज ही इस्तीफा दे देना चाहिए। यदि मोदी वास्तव में लोकप्रिय हैं और उनका 56 इंच का सीना है, तो वे बैलेट पेपर से चुनाव कराने की हिम्मत क्यों नहीं दिखाते? बैलेट पेपर से चुनाव होते ही उनकी असलियत सामने आ जाएगी।” उन्होंने आगे कहा कि आगामी चुनाव में एनडीए का सफाया तय है और 85% पिछड़ा, दलित व अल्पसंख्यक (पीडीए) मिलकर भाजपा को सत्ता से बाहर करेगा।

पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए संजय सिंह ने कहा कि पंजाब पर झूठे आरोप लगाने वाली भाजपा यह बताए कि गुजरात के मुंद्रा पोर्ट (अडानी पोर्ट) पर ₹20,000 करोड़ का ड्रग्स का सबसे बड़ा जखीरा पकड़ा गया था, उस पर क्या कार्रवाई हुई? इसके अलावा गुजरात और उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में ज़हरीली शराब से सैकड़ों लोगों की मौत हुई। वहीं, राजधानी लखनऊ में आई भीषण बाढ़ पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि 1,500 से अधिक घर जलमग्न हैं और लोग पानी के बीच से अर्थी ले जाने को मजबूर हैं। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता राहत कार्य में जुटे हैं, लेकिन योगी सरकार को तत्काल राहत पैकेज और बचाव कार्य तेजी से शुरू करने चाहिए।

Taza Khabar