औरैया18दिसम्बर*मंदिर के सामने हो रहे निमार्ण को पुलिस ने रोका*
*कंचौसी,औरैया।* दिबियापुर थाना व कंचौसी चौकी के अंतर्गत पुरवामहिपाल रेलवे स्टेशन के पास शिव मंदिर के सामने बगल मे निवास कर रहे राम कुमार पुत्र रामनाथ बरामदा बनाकर दीवार का निर्माण करा रहे है,जिस पर मोहल्ला के दुर्गेश अग्निहोत्री व पुत्र समीर,पीयूष आदि मंदिर पर आने जाने का रास्ता बंद करने को लेकर विरोध करते हुये जबरजस्ती निर्माण को रोकने की मांग स्थानीय पुलिस से की है ,जिस पर आज मौके पर स्थानीय पुलिस ने जानकारी की, जब कि निर्माण करा रहे राम कुमार अपने पूर्वजो द्वारा दशको पहले बनाये गये मंदिर पर पत्थर आदि लगाकर जीर्णोद्धार करने की बात कह रहे है ,जिसका पिछले दिनो उपजिलाधिकारी बिधूना से आदेश भी लाये है कंचौसी चौकी प्रभारी प्रेम शंकर यादव दोनो पक्षो को शांति करते हुए वरिष्ठ आधिकारियो को अवगत कराते हुए काम बंद कराकर निर्माण से पहले जिले के अधिकारियो से निर्माण का आदेश लाने के बाद ही निर्माण करने के लिए कहा है।

More Stories
भोपाल13अगस्त26*एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध दूध की जगह वनस्पति से बन रहा था पनीर, सरकार ने लगाया बैन, होगी सख्त कार्रवाई*
जयपुर13अगस्त26*मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राजस्थान कैबिनेट ने कई अहम प्रस्तावों को मंज़ूरी दी है
जयपुर13अगस्त26*नवचयनित ‘सामुदायिक समन्वय समूह’ के सदस्यों के संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया