अजीतमल औरैया
औरैया17जनवरी2023*बैंक ऑफ बड़ौदा से साइकिल चोरी गयी।
कोतवाली अजीतमल क्षेत्र के अंतर्गत अमावता निवासी चंद्रभान राठौर पुत्र सोनेलाल ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि मैं बड़ौदा यूपी बैंक से पैसे निकालने गया था जहां पर मैंने कुछ देर बाद बाहर आकर देखा तो मेरी साइकिल चोर चुराकर ले गए , जिसकी सूचना मैने पुलिस को दी अभी तक चोरों का कोई सुराग नहीं लगा , प्रार्थी ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई , प्रार्थी मनरेगा मजदूर है जो मजदूरी करके जीवन यापन कर रहा है और शरीर से विकलांग भी है निरंतर कस्बे में हो रही चोरियों पर पुलिस प्रशासन शिकंजा कसने में नाकाम साबित हो रही है वहीं दूसरी ओर अधिकतर मामले बैंक के आसपास ही होते हैं जिससे चोर घात लगाए बैठे रहते हैं और वारदात को अंजाम दे देते हैं।

More Stories
पूर्णिया बिहार 3 सितंबर26 *डीएम ने हरी झंडी दिखाकर जाँच एवं उपचार रथ को किया रवाना,
पूर्णिया बिहार 3 सितंबर26 *राजकीय पॉलिटेक्निक में लगा रोजगार का महाकुंभ, 530 युवाओं को मिला जॉब*
पूर्णिया, 3 सितम्बर 26*मध्यस्थता अभियान 3.0 की तैयारी तेज, जिला जज के निर्देश पर न्यायिक अधिकारियों की अहम बैठक*