औरैया16जून*युवक ने विषाक्त पदार्थ खाया हालत बिगड़ी*
*औरैया।* शहर के मोहल्ला बनारसीदास में गुरुवार को पूर्वाहन एक युवक ने अज्ञात कारणों से विषाक्त पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। जानकारी होने पर परिजनों ने उसे तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
मोहल्ला बनारसी दास निवासी विपुल कुमार सिंह 22 वर्ष पुत्र राम नरेश ने गुरुवार को पूर्वाहन करीब साढे 11 बजे अपने घर पर ही अज्ञात कारणों से हेयर डाई का सेवन कर लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। जानकारी होने पर परिजनों ने उसे आनन-फानन निजी साधन से 50 शैय्या युक्त जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां पर उसका उपचार चल रहा था। ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक शत्रुघ्न ने बताया कि युवक खतरे से बाहर है। मौजूद परिजनों ने बताया कि उन्हें विपुल के द्वारा विशाक्त पदार्थ खाने के विषय में यह मालूम नहीं है कि उसने किन परिस्थितियों में विषाक्त पदार्थ खाया है। घर पर कोई झगड़ा फसाद भी नहीं हुआ है।

More Stories
नाबालिग से दुष्कर्म की घटना कारित करने वाले आरोपी अभियुक्त को 05 वर्ष का कारावास व ₹ 05 हजार/- के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया*
महोबा 1जुलाई26**UPTET-2026 परीक्षा को सकुशल, सम्पन्न कराने हेतु जनपद के परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण, दिये गये निर्देश।*
भागलपुर1जुलाई26*राहुल गांधी की बालबुद्धि ने कांग्रेस का राजनीतिक कवच को भर भरा कर गिरा दी: ओम प्रकाश