औरैया16जून*अराजकतत्वों के हर मूवमेंट पर है ड्रोन की नज़र*
*पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में ड्रोन से की निगरानी*
*फफूंँद,औरैया।* जनपद के पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशानुसार जनपद के सभी संवेदनशील इलाकों में शान्ति-सौहार्द एवं चाक चौबन्द सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा देते हुए लोगों से आपसी भाई चारे के साथ शान्तिपूर्ण ढंग से रहने की अपील की गई।
इसी क्रम में गुरुवार को फफूंँद थाना पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक के आदेश के अनुपालन में नगर के मुख्य अछल्दा चौराहा पर सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद रखते हुए थाना क्षेत्र में ड्रोन के माध्यम से निगरानी कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। चौराहे पर ड्रोन के उड़ते ही अराजकतत्वों में खलबली मच गई।जिसके बाद समस्त थाना क्षेत्र में ड्रॉन कैमरे से निगरानी कर पुलिस ने लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया साथ ही शांति व्यवस्था व्यवस्था बनाये रखने की अपील की।

More Stories
मुगलसराय20अगस्त26*राजीव गांधी की80वीं जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद वृक्षारोपण किया गया।
पंजाब20अगस्त26*अबोहर बार एसो. प्रधान प्रकाश सिंह बराड़ का जन्मदिन धूमधाम से मनाया
कानपुर देहात20 अगस्त 2026*जिले के संचालित एकमात्र कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने रचा इतिहास*