औरैया08फरवरी*अपराधी तत्वों को अपने-अपने दलों से प्रत्याशी बनाए जाने के विरोधः में ज्ञापन सौंपा
औरैया जिला मुख्यालय ककोर दिनांक 8 फरवरी 2022 मंगलवार को जिला मुख्यालय पर माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों की अवहेलना करते हुए लगभग सभी राजनीतिक दलों द्वारा अपराधी तत्वों को अपने-अपने दलों से प्रत्याशी बनाए जाने के विरोध में जन जागरण समिति औरैया के द्वारा माननीय प्रधानमंत्री महोदय भारत एवं माननीय निर्वाचन आयोग भारत नई दिल्ली को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त उप जिलाधिकारी श्री रमेश चंद्र यादव को सौंपे गये ज्ञापन में मांग की गई है कि अपराधी तत्वों को प्रत्याशी बनाए जाने वाले दलों की मान्यता समाप्त किए जाने हेतु कानून बनाया जाए अपराधी तत्व जब तक अपराध से वरी न हो जाए तब तक उनके चुनाव लड़ने पर रोक लगाई जाए अपराधी तत्वों के मतदाता पहचान पत्र निरस्त किए जाएं जिससे वह चुनाव न लड़ने पाएं अपराधी तत्वों के सभी निकट संबंधियों को भी चुनाव लड़ने से रोके जाने हेतु कानून बनाया जाए राजनीति सेवा का क्षेत्र है इसलिए सांसदों व विधायकों को मिलने वाली पेंशन व अन्य सुविधाएं बंद की जाए तथा उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में कई अपराधी चुनाव लड़ रहे इस कारण इन चुनावों को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाए इसके अतिरिक्त जिला प्रशासन की जनविरोधी कार्यशैली में सुधार लाए जाने हेतु भी माननीय महामहिम राज्यपाल महोदय उत्तर प्रदेश एवं माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को संबोधित ज्ञापन सौंपे गए इसमें शिकायतों का फर्जी निस्तारण करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है तथा विद्युत विभाग द्वारा उपभोक्ताओं के साथ की जा रही लूट का पर्दाफाश करने के लिए विभाग के ऊपर मुकदमा लिखाये जाने की मांग की गई है आवारा जानवरों द्वारा फसल नुकसान एवं घायल होने पर भारी मुआवजे की मांग सहित कई अन्य मांगें की गई है ज्ञापन देते समय जन जागरण समिति के पदाधिकारियों में महेश चंद्र पांडे राम रतन पाल सुरेश सिंह राजावत राम नाथ त्रिपाठी रामअवतार दोहरे आदि उपस्थित रहे
More Stories
बांदा11अक्टूबर 26*ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में स्व. रामेश्वर प्रसाद गुप्ता को दी श्रद्धांजलि*
बांदा 11 अक्टूबर 26*सपा लोहिया वाहिनी में संगठन विस्तार, बांदा से चंद्रदीप उर्फ दीपू यादव जिलाध्यक्ष नामित*
मुजफ्फरनगर, 11 अक्टूबर 26 बिहारी अतिशय क्षेत्र में श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर की भव्य वार्षिक रथयात्रा धूमधाम से संपन्न,,,