औरैया06मार्च*रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आए युवक की मौत
फोटो . फाइल फोटो आशीष
दिबियापुर ।नगर में शनिवार देर शाम एक युवक रेलवे लाइन क्रॉस कर रहा था,तभी मालगाड़ी आ गई और युवक मालगाड़ी की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से घायल युवक को लेकर परिजन सीएचसी पहुंचे, जहां से हालात गंभीर देख उसे सैफई रेफर कर दिया गया, जहां युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
रेलवे क्रॉसिंग के निकट रहने वाले शेरा गुप्ता का 21 वर्षीय बेटा आशीष उर्फ चंदन शनिवार की देर शाम क्रॉसिंग पार करके बाजार की तरफ गया था। वापसी के समय भी वह रेलवे की लगे गाटर से झुककर उस पार जाने लगा। जैसे ही वह झुककर मालगाड़ी कॉरिडोर ट्रैक पर पहुंचा तभी कानपुर की तरफ से आ रही मालगाड़ी की चपेट में आ गया। वह गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर पड़ा। आसपास के लोग दौड़े और इस बीच परिजन भी आ गए।घायल हालात में उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से सैफई रेफर कर दिया गया। सैफई में उपचार के दौरान करीब नौ बजे उसने दम तोड़ दिया। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था।।

More Stories
मेरठ:24 नवम्बर 26*होटल व्हाइट हाउस पर व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए जीएसटी विभाग के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक।
चित्रकूट 24 नवंबर 26*कोतवाली के ठीक बगल में नकली खाद का कथित कारोबार! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम छपी बोरियों का हो रहा था इस्तेमाल
कौशाम्बी 24 नवंबर 26*कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा-यमुना घाटों पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब*