औरैया01दिसम्बर*सपा सरकार के विकास कार्यों पर मिलेगा जनता का समर्थन-डा नवल किशोर*
*दिबियापुर,औरैया।* बुधवार को समाजवादी पार्टी के नेता एवं अन्तर्राष्ट्रीय कैंसर सर्जन डॉ नवल किशोर शाक्य ने विधानसभा बिधूना क्षेत्र के लगभग एक दर्जन से अधिक गांवों का दौरा कर मतदाताओं से जन संपर्क किया और उनको सपा की रीतियों से परिचित कराया। ग्रामीणों ने डॉ नवल किशोर शाक्य का जगह जगह बैंड बाजा व माल्यार्पण करके ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। डा शाक्य ने ग्रामीणों से सम्पर्क करते हुए पूर्व की समाजवादी पार्टी की अखिलेश यादव सरकार द्वारा कराए गये। विकास कार्यो को गिनाया कहा कि सपा सरकार द्वारा कराये गये विकास कार्यों को जनता याद कर रही है , और आने वाले विधान सभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को वोट करने का मन बना रहे है। समाजवादी पार्टी की नीतियों को लोगों तक पहुचाने का कार्य किया। डॉ शाक्य ने क्षेत्र के असजना, वरके पुर्वा, पुर्वा बड़े, पुर्वा हरी, हजियाँ पुर, पुर्वा मुले, तिलक पुर, पुर्वा खुते, कल्यानपुर सहित दर्जनों गांवों में सपा की नीतियों का प्रचार प्रसार किया वही क्षेत्र में भ्रमण के दौरान कई समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
More Stories
पूर्णिया बिहार 29 सितंबर 2026 आकाशवाणी पूर्णिया में हिंदी पखवाड़ा का धूमधाम से समापन, विजेताओं को मिला सम्मान*
पूर्णिया बिहार 29 सितंबर26 पूर्णिया में 28वें महागणपति महोत्सव का भव्य समापन, हांसदा युवा ग्रुप बना मटका फोड़ विजेता*
पूर्णिया बिहार 29 सितंबर 26* पूर्णिया में शुरू हुआ ‘आंगन का मिलन’ महाअभियान, DM अंशुल कुमार के निर्देश पर हर आंगनबाड़ी में उमड़ा जनसैलाब*