पुलिस फोर्स ने किया फ्लैग मार्च
अछल्दा,औरैया। विधानसभा चुनाव को लेकर कस्बे में बुधवार को जगह-जगह फ्लैग मार्च निकाला गया। कस्बा से फ्लैग मार्च मेन बाजार हरीगंज बाजार, नहर बाजार, सराय ब्लाक चौराहा आदि जगहों से होते हुये थाने पर समाप्त हुआ। थाना प्रभारी राकेश शार्म ने बताया कि फ्लैग मार्च निकालने का मुख्य मकसद अमन और शांति को बहाल रखना है। उन्होंने बताया चुनाव के चलते कोई अवैध ढंग से शराब बेचता है या फिर कोई वोट खरीदने की कोशिश करता है तो पुलिस को तत्काल सूचना करें। आरोपियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। फ्लैग मार्च में थाना प्रभारी राकेश कुमार शार्म सभी एस आई सहित थाना पुलिस और अर्ध्दसैनिक बलों के जवान भी मौजूद रहे।
More Stories
लखनऊ 29 मार्च 26*सैकड़ो व्यापारियों को नोटिस दिए जाने के विरोध में शुरू किया हस्ताक्षर अभियान
कानपुर नगर 29 मार्च 26*पाठकपुर बैंक ऑफ बड़ौदा के पास मां काली जी का विशाल भंडारा सम्पन्न हुआ
लखनऊ 29 मार्च 26*दहेज समेत 30 तरह के मामलों में एफआईआर दर्ज नहीं करेगी यूपी पुलिस, डीजीपी ने दिए सख्त निर्देश*