पांच दिन पहले भागे थे, प्रेमी को भेजा जेल
बोला- प्यार करता हूं, रजामंदी से साथ गए थे
अछल्दा,औरैया। क्षेत्र के एक गांव में अपनी बुआ के यहां आई 16 वर्षीय किशोरी बीते 27 जनवरी को घर से लापता हो गई थी। लड़की के पिता ने गौतमबुद्ध नगर निवासी एक युवक के खिलाफ भगा ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने दोनों को बरामद कर लिया है। थाने में लड़का बोला प्यार करता हूँ इसलिए साथ गया था। अलीगढ़ के थाना पाली निवासी एक व्यक्ति ने थाना पुलिस को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया था कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री ग्राम सुभानपुर में अपनी बुआ के पास आई हुई थी।17 जनवरी को उसकी बेटी को लखन गुप्ता पुत्र राजेश कुमार गुप्ता निवासी सदरपुर सेक्टर 39 गौतमवुद्ध नगर बहला फुसला कर भगा ले गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। बीती रात पुलिस दोनों को गैर जनपद से गिरफ्तार कर लाई। हालांकि पुलिस ने रेलवे स्टेशन अछल्दा से गिरफ्तार दिखाया है। लड़के ने कोतवाली पुलिस से कहा कि वह प्यार करता है और रजामंदी से साथ गए थे। लड़की ने भी साथ रहने की बात कही, लेकिन लड़की के नाबालिग होने के कारण पुलिस ने उसे डाक्टरी परीक्षण के लिए भेज दिया है।इटैली चौकी प्रभारी दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है। लड़की के 164 के बयान दर्ज कराए जाएंगे।
More Stories
लखनऊ 29 मार्च 26*सोमवार से शुरू होगी गेहूं खरीद, 3574 क्रय केंद्र स्थापित*
कौशाम्बी 29 मार्च 26*राष्ट्रीय राजमार्ग अझुवा बना अस्थायी बस अड्डा,हादसों को दे रहा खुला न्योता*
कौशाम्बी 29 मार्च 26*मनौरी बाजार में सोमवार को होगा पांचवा श्री खाटू श्याम का भव्य संकीर्तन व विशाल भंडारा*