[2/28, 6:16 PM] Ram Prakash Upaajtak: *कालेश्वर धाम में जुटेगा श्रद्धालुओं का सैलाब*
*पुलिस व प्रशासन सुरक्षा के लिए किस कमर, सीसीटीवी कैमरों से की जाएगी निगरानी*
*औरैया।* बीहडांचल में स्थित देवकली मंदिर औरैया शहर से 5 किलोमीटर दूर है। महाशिवरात्रि के पर्व पर हजारों श्रद्धालु भगवान कालेश्वर का जलाभिषेक करने पहुंचेंगे। मंदिर में स्थापित शिवलिंग को लेकर कई पौराणिक मान्यताएं भी हैं। जनसैलाब को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन एवं पुलिस महकमे ने व्यवस्थाएं चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए अंतिम रूप देना शुरू कर दिया।
सैकड़ों साल पुराने देवकली मंदिर के बारे में कहा जाता है, कि राजा कृष्णदेव ने यमुना किनारे किले का निर्माण कराया था। राजा कृष्णदेव ने यहां मंदिर भी बनवाया था। जिसमें महाकालेश्वर की मूर्ति स्थापित कराई थी। जिसका नाम उन्होंने देवगढ़ रखा था। यह स्थान वर्तमान में देवकली मंदिर के नाम से सुप्रसिद्ध है। बताते हैं कि उनके बाद उनके पुत्र कुंवर देव भी यहां नियमित पूजा पाठ करते रहे। लेकिन , कुंवर देव के बाद की पीढ़ी नास्तिक निकली।
धीरे-धीरे महल और मंदिर दोनों खंडहर में तब्दील हो गए , और देवगढ़ किला भी यमुना नदी में समा गया। इसके बाद राजवंश की नवमी पीढ़ी में राजा विशोक देव का जन्म 1182 ईसवी में हुआ। इनका विवाह कन्नौज के राजा जयचंद की बहन देवकला के साथ हुआ था। देवकला के कोई संतान न होने से राजा बहुत दुखी थे। देवकला व राजा विशोक देव ने पुत्र प्राप्ति के लिए बिठूर में गंगा स्नान कर मनौती मानी।
राजा विशोक देव ने रानी के कहने पर यहां महल का निर्माण शुरू कराया। खुदाई के दौरान एक स्थान पर शिवलिंग आकार का पत्थर निकला। यह देख राजा व रानी दोनों आश्चर्यचकित हो गए। शिवलिंग रूपी पत्थर को उखाड़ने का बहुत प्रयास किया गया। लेकिन , उसका कोई अंत नहीं मिलता देख सभी लोग सोच में पड़ गये।
उधर सुबह जब रानी मां पूजा का थाल लेकर बीहड़ में स्थित मां मंगला काली के दर्शन के लिए चली , तभी रास्ते में उन्हें कन्या रूप में मां मंगला काली के दर्शन हुए। कन्या रूपी देवी ने महल के आंगन में मिले पत्थर की हकीकत बताते हुए उन्हें देवगढ़ के राजा की ओर से स्थापित कराए गए शिवलिंग की जानकारी दी। रानी देव कला ने राजा विशोक देव को लौटकर पूरी जानकारी दी। तब से इस स्थान की धार्मिक मान्यता को लेकर यहां प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में महाशिवरात्रि के अवसर पर भारी जनसैलाब उमड़ता है। वही जनपद के लोगों के अलावा पड़ोसी जनपद जालौन , इटावा , कानपुर देहात एवं कन्नौज के लोग मां यमुना में स्नान करने के बाद देवकली मंदिर पर महाकालेश्वर को जलाभिषेक कर मिन्नतें मांगते हैं। ऐसी मान्यता है कि महाकालेश्वर के दरबार में मिन्नतें मांगने पर श्रद्धालु भक्त जनों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
[2/28, 6:16 PM] Ram Prakash Upaajtak: *इंसैट 1*
*हर साल दूरदराज से आते हैं श्रद्धालु भक्तगण*
ऐतिहासिक देवकली मंदिर पर महाशिवरात्रि पर्व पर जिले के अलावा आसपास कानपुर देहात , कानपुर नगर , लखनऊ , आगरा , इटावा , जालौन व कन्नौज के अलावा अन्य जनपदों से हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटती है। इस दौरान यहां मेले में आने वाले लोग अपनी जरूरत के सामान भी खरीदते हैं। इसके साथ ही झूले आदि खेल तमाशे भी होते हैं। सुरक्षा को लेकर पुलिस व प्रशासन भी पूरी सक्रियता बनाए रखता है। महाशिवरात्रि के पर्व पर मंदिर परिसर व बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के साथ पीएसी , दमकल , महिला थाना पुलिस की भी तैनाती रहती है।
[2/28, 6:17 PM] Ram Prakash Upaajtak: *ग्राम पंचायत अधिकारी करते मनमानी*
*सहार,औरैया।* ग्राम पंचायत अधिकारी हमेशा अपनी मनमानी करते है। ग्राम पंचायत असू की मनमानी सामने आयी है।अभी कुछ समय पहले अछल्दा विकास खण्ड में एक बृद्ध को मृत दर्शाकर पेंशन रोकी गयी थी, जिसमे अधिकारियों के विरुद्ध थाना में मुकदमा लिखाया गया था। ग्राम पंचायत असू में तैनात रहे ग्राम पंचायत अधिकारी विजय कुमार जिन्हें सहायक विकास अधिकारी पंचायत का भी प्रभार रहा। मंजूलता ने मुख्यमंत्री एवं पुलिस के उच्चाधिकारियों को शिकायत भेजी है। जिसमे आरोप लगाया है , कि ग्राम पंचायत अधिकारी ने उसका नाम जान बूझकर परिवार रजिस्टर की नकल में अंकित न कर नकल जारी कर दी। जिससे उसके परिवार के लोगो चन्दावती,पुष्पेंद्र व कमलेश पुत्र श्रीराम ने उसके मृतक पति की सम्पति हड़पने के लिए फर्जी नकल एवं गलत व्यान अंकित कराकर धोखाधड़ी की। जिसमे वादिनी के पति को अविवाहित बताया , जबकि उसकी शादी आठ मार्च दो हजार अठारह में हुई थी। पति की मृत्यु 23 फरवरी 2020 को हुई। ग्राम पंचायत अधिकारी ने परिवार रजिस्टर में नाम अंकित होने के बावजूद धोखाधड़ी करने वालो सहयोग किया, तथा प्रधान मो0 शाकिर एव राजीव कुमार द्वारा भी फर्जी व्यान दिया गया। कुछ समय मे ये स्पष्ट हो जाएगा कि अधिकारी दोषियों के विरुद्ध कोई कार्यवाही करेगे या फिर जांच में लीपापोती कर न्याय का हनन करेंगे।

More Stories
मथुरा 24 जुलाई 26 थाना हाईवे से कुछ जगह से कलेक्ट किया हुआ सोना बस से हुआ गायब*
मथुरा 24 जुलाई 26*थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा चोरी करने वाले 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार।*
मथुरा 24 जुलाई 26*थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा लूट के अभियोग में वांछित 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार,