औरैया 27 जून *जामुन के पेड़ से गिरकर युवक गंभीर घायल*
*औरैया।* बेला थाना क्षेत्र के ग्राम धुंधपुर में सोमवार की शाम एक युवक बृजेश कुमार 20 वर्ष पुत्र कप्तान सिंह गांव के बाहर जामुन के पेड़ पर जामुन तोड़ रहा था। उसी समय उसका अचानक पैर फिसल गया। जिससे वह पेड़ से नीचे गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी होने पर परिजनों ने उसे 50 शैय्या युक्त जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया , जहां पर चिकित्सकों ने उसके दाहिने पैर मे फैक्चर बताते हुए प्राथमिक उपचार के बाद मिनी पीजीआई सैफई इटावा रेफर कर दिया।

More Stories
मथुरा 28 मई 26 *महानिदेशक पी.ए.सी. द्वारा जनपद मथुरा का भ्रमण*
मथुरा 28 मई 26*थाना महावन पुलिस द्वारा अभियुक्त को 01 अवैध छुरा के साथ किया गिरफ्तार ।*
मथुरा28मई26 *महिला के साथ मारपीट का वीडियो वायरल होने पर सीओ सदर द्वारा दी गई बाइट*