औरैया 26 सितम्बर *धूमधाम से नगर मे निकाली गई भगवान शंकर की बारात*
*फफूँद,औरैया।* सोमवार को नगर में भगवान शंकर की बारात निकाली गई। भोले की बारात नगर में आकर्षण का केंद्र रही। बैंड बाजों और डीजे की धुन पर बाराती झूमे। नर्तकियों ने नृत्य कर सबका मन मोह लिया। देवी-देवताओं की झाँकियां भी सजी वहीं भोले की बारात में भूत, प्रेत और पिशाच बाराती बनकर खूब धमाल मचाया। नगर में कई स्थानों पर बारात का नगर वासियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। रामलीला मैदान से उठी बारात को भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रेम कुमार गुप्ता ने झंडी दिखा कर रवाना किया बारात नगर का भ्रमण करते हुए वापस रामलीला मैदान पहुंचकर संपन्न हुई। शंकर बारात में झांकियां आकर्षण का केंद्र रही।
कस्बा फफूँद में वर्षों से निरन्तर चली आ ही परंपरा का निर्वाहन करते हुए शिव भक्तों ने भगवान शंकर की भव्य बारात निकाली। बारात नगर स्थित रामलीला मैदान से चलना शुरू हुई। भोले की इस बारात से नगर का वातावरण शिवमय हो गया। देवी-देवताओं की सजी हुई अनेक आकर्षक झाँकियां बारात की शोभा बढ़ा रही थी। भूत, प्रेत, नरपिशाच भी भोले की इस भव्य बारात में शामिल हुए। बारात में बैंड बाजों और डीजे की धुन पर शिव भक्त झूम झूम कर नाच रहे थे। बारात में आईं नर्तकियों के नृत्य ने सबका मन मोह लिया। शिव बारात नगर में आकर्षण का केंद्र बनी रही। नगर वासियों ने बारात का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया तथा जलपान कराया। रामलीला मैदान से चलकर बारात मुहल्ला तिवारियान, कायस्थान होते हुए औरैया रोड़ पर पहुंची। जहां से चौराहा, मुहल्ला मेवातियांन तिराहा चमनगंज, ख्यालीदास मन्दिर से होते हुए वापस रामलीला मैदान पहुंचकर संपन्न हो गई। शंकर बारात के दौरान विभिन्न देवी-देवताओं एवं अन्य झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई थी।

More Stories
रायगड17अगस्त26*अंमली पदार्थांविरोधात जनजागृती अभियान; व्यसनमुक्त समाजासाठी पुढाकार
मथुरा 17 अगस्त 26 पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा तहसील गोवर्धन में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन*
मथुरा17अगस्त26* चोरी के अभियोग में वांछित 02 अभियुक्तगण को 01 एक अवैध हथियार,01 अवैध चाकू,01 मोटरसाईकिल व चोरी के रुपये सहित गिरफ्तार किया गया ।*