औरैया 26 सितंबर *भरभराकर गिरा कच्चा मकान अनहोनी बची*
*मलवे में दबा खाद्यान्न और अन्य घरेलू गृहस्थी का सामान*
*कंचौसी,औरैया।* गांव में बरसात के चलते तथा अब तेज धूप निकलने के कारण दर्जनों कच्चे मकान गिर चुके हैं। बीती रात्रि कंचौसी गांव और ढिकियापुर गांव में कच्चा मकान भरभरा कर गिर जाने के कारण उसमें रखे गेहूं, चावल और अन्य घरेलू सामान भी मलवे के बीच दब गया। कंचौसी गांव निवासी गणेश पुत्र महेश और ढिकियापुर गांव निवासी लक्ष्मण कुमार कठेरिया मजदूरी करके अपने परिवार का जीवन यापन करता है। रहने के लिये उसके पास एक कच्चा घर है। बीती रात्रि उसका इसी कच्चे घर का अधिकांश हिस्सा भरभराकर गिर गया। जिस समय कच्चा मकान गिरा उस स्वजन घर के बाहर सो रहे थे। मकान के गिरने के कारण घर मे रखा गेंहू ,चावल खाने पीने सामान भी मलवे में दब जाने के कारण भोजन की समस्या उत्पन्न हो गई है। इस संबंध में तहसीलदार बिधूना जितेश वर्मा ने बताया बरसात जो घर गिरे हैं उनकी लेखपाल से सर्वे करवाकर आर्थिक मदद दिलवाई जाएगी।
More Stories
महोबा 21 अक्टूबर 26*चरखारी में चना ब्लैक करने की सूचना पर पहुंचे विधायक बृजभूषण राजपूत, 100 बोरी चना लदी पिकअप पकड़ी
मथुरा21 अक्टूबर 26*यमुनापार में गत्ता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक
कानपुर नगर 21 अक्टूबर 26*बिल्हौर में PDA चौपाल: सरकारी अस्पतालों में बदहाली पर बरसीं सपा नेत्री