औरैया 24 नवम्बर *अनियंत्रित होकर नहर में गिरी कार चालक गभीर रूप से घायल*
*नहर में बहाव कम होने से कार सवार की जान बाल बाल बची*
*कंचौसी,औरैया।* कंचौसी चौकी क्षेत्र के कंचौसी झीझक कैनाल रोड पर दोनो जिलों की सीमा से निकली निचली राम गंगा नहर में मंगलवार की रात लगभग साढ़े दस बजे एक कार अनियंत्रित होकर दर्शन सिंह महाविद्यालय के पास नहर पुल से एक किलोमीटर दूर पूर्व की ओर नहर में गिर पड़ी, जिससे कार में सवार चालक गंभीर रुप से घायल हो गया ,कार नहर में गिरने की तेज आवाज होने पर ग्रामीण आनन फानन में वहां पहुंचे। दुर्घटनाग्रस्त वाहन से घायल को निकाल कर सड़क पर ले आये फिर इसकी सूचना चौकी पुलिस को दी, मौके पर पहुँची पुलिस ने घायल को एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र झीझक में भर्ती करवाया,रीढ़ की हड्डी में टूटने पर घायल को इलाज के लिए कानपुर रिफर कर गया है। औरैया निवासी पिंटू सिंह पुत्र अमर सिंह रिश्तेदारी में शादी में शामिल होने झीझक जा रहा था, तभी कैनाल रोड कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई।

More Stories
लखीमपुर खीरी2जून2026*3 साल के बच्चे के गले में फंसा 5,रू का सिक्का, डॉक्टरों ने बिना चीरा लगाये निकाला बाहर
लखनऊ2जून2026*मोहनलालगंज के बेटे ऋषिकांत ने उत्तराखंड में राज्य कर अधिकारी बन बढ़ाया प्रदेश का मान
कौशाम्बी2जून2026*भीषण गर्मी के चलते मधु प्रिंटिंग प्रेस की ओर से लोगों को पिलाया गया शरबत*