औरैया 24 नवम्बर *घर व दुकान मे चोरो ने लाखो का माल किया पार*
*कंचौसी,औरैया।* कंचौसी रेलवे स्टेशन के पास नगर के मुख्य मोवाइल शाप अनभव मोबाइल सेटर उससे जुड़े घर मे सोमवार रात अज्ञात चोरो ने दुकान का ताला तोड़कर 9 एंड्रायड फोन घर के अंदर अलमारी मे रखे सात हजार रुपये, तीन चांदी के सिक्के सहित लगभग एक लाख रुपये का माल चोर पार कर ले गये। मंगलवार सुबह पड़ोसी लोगो ने ताला खुला देख परिवार सहित दिल्ली गये अनुभव को फोन पर बताया जो मंगलवार शाम गोमती एक्सप्रेस से वापस आकर घटना की सूचना कंचौसी चौकी थाना मंगलपुर पुलिस को दी , मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज ने मामले की जांच पड़ताल की, चौकी इंचार्ज जितेन्द्र तिवारी ने बताया मामले की तहरीर मिली है पुलिस की टीम गठित कर दी गई है, जल्द चोर पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

More Stories
उत्तर प्रदेश8अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*
मेरठ8अगस्त2026*शिव भक्तों पर पुष्पवर्षा के बाद सीएम का सम्बोधन……*
बांदा 8 अगस्त 26*बिजली समस्या को लेकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम, दो घंटे बाद खुला रास्ता*