औरैया 22 सितंबर *नेहरू युवा केंद्र द्वारा मनाया गया 75 वा अमृत महोत्सव*
*औरैया।* नेहरू युवा केंद्र औरैया उत्तर प्रदेश जिला युवा अधिकारी अनवर वारसी के निर्देशन में नेहरू युवा केंद्र औरैया आजादी का 75 वां अमृत महोत्सव मना रहा है। जनपद के प्रत्येक ब्लॉक में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम नेहरू युवा केंद्र के स्वयं सेवक एवं स्वयं सेविकाओं द्वारा मनाया जा रहा है बुधवार को औरैया ब्लाक की स्वयंसेविका रंजना द्वारा फिट एंड रन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नेहरू युवा केंद्र के स्वयं सेवक गांव गांव जाकर लोगों को केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं से जागरूक करा रहे हैं इस कार्यक्रम में योगाभ्यास शारीरिक अभ्यास एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम करवा रहे हैं 15 सितंबर से शुरू हुए आजादी के अमृत महोत्सव पर्व मैं लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम करवाना इत्यादि है। यह कार्यक्रम का समापन 2 अक्टूबर को शहीद पार्क में जिला युवा अधिकारी अनवर वारसी के नेतृत्व में इसका समापन होगा।

More Stories
पूर्णिया बिहार 23 जुलाई 26 *पूर्णिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ट्रक से बरामद हुए 25 भैंस, 2 पशु तस्कर गिरफ्तार*
मुजफ्फरनगर23जुलाई26*कांवड़ यात्रा-2026: बाहरी पुलिस बल के ठहरने की व्यवस्थाओं का एसपी सिटी अमृत जैन ने किया निरीक्षण
मथुरा 23 जुलाई 26*OPERATION CONVICTION* – थाना हाईवे जनपद मथुरा।*