औरैया 22 सितंबर *युवक हुआ जहरखुरानी का शिकार*
*फोटो परिचय। जिला अस्पताल में भर्ती जहरखुरानी का शिकार युवक*
*औरैया।* दिल्ली से रोडवेज बस द्वारा अपने गांव जा रहा एक युवक मंगलवार की रात बस पर सवार हुआ था। रास्ते में वह जहरखुरानी का शिकार हो गया। जिस पल बेहोशी की हालत में बस के चालक व परिचालक ने उसे जिला अस्पताल औरैया में भर्ती कराया। आधार कार्ड के माध्यम से उसके नाम पता की जानकारी हो सकी। इस आशय की सूचना संबंधित थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने युवक के परिजनों को जानकारी दी है। जहरखुरानी के सदस्य युवक की नकदी , मोबाइल व कपड़े आदि लेकर रफूचक्कर हो गये। होश में आने पर जहरखुरानी के शिकार युवक ने अपना नाम पता बताते हुए आपबीती बताई है।
जनपद उन्नाव थाना ऊंचा गांव क्षेत्र के ग्राम गलुआ खेड़ा निवासी बृज किशोर 36 वर्ष पुत्र राम स्वरूप मंगलवार की रात अपने गांव जाने के लिए साहिबाबाद डिपो की रोडवेज बस पर सवार हुआ था। रास्ते में वह जहरखुरानी का शिकार हो गया। औरैया आने पर बस के चालक राम प्रकाश व परिचालक तनुज कुमार ने उसे बस को 50 शैय्या युक्त जिला संयुक्त चिकित्सालय के सामने रोककर बुधवार की सुबह करीब 6 बजे अस्पताल में भर्ती कराया। युवक की जेब में मिले आधार कार्ड के माध्यम से उसके नाम पता की जानकारी हो सकी। जहर खुरानी युवक के विषय में मौजूद चिकित्सकों द्वारा कोतवाली पुलिस को लिखित जानकारी दी गई। जिस पर पुलिस अस्पताल पहुंच गई। पुलिस ने आधार कार्ड के माध्यम से उन्नाव थाना पुलिस को जानकारी दी। उन्नाव पुलिस द्वारा उपरोक्त जहरखुरानी के शिकार युवक के परिजनों को जानकारी दी गई। होश में आने पर युवक ने अपना उपरोक्त नाम पता बताते हुए आपबीती बताते हुए कहा , कि वह जैसे ही उपरोक्त रोडवेज बस पर सवार हुआ , बस दिल्ली से कुछ आगे ही निकली थी , तभी कुछ लोगों ने उससे पहले पानी पीने के लिए कहा। जिसपर उसने इंकार किया , लेकिन उन लोगों के द्वारा प्रयास किए जाने पर बोतल का थोड़ा सा पानी व उनके द्वारा दिया गया एक बिस्किट तथा चाय का सेवन कर लिया। कुछ ही देर में वह बेहोश हो गया। बताया कि वह दिल्ली से अपने गांव जा रहा था। उसके पास 5 हजार रुपए नगदी , एंड्राइड मोबाइल फोन के अलावा उसके एवं बच्चों के कपड़े बैग में थे। जिसे जहरखुरानी के सदस्य लेकर चले गये। जानकारी मिलने पर युवक के परिजन अस्पताल पहुंच गये।

More Stories
मुजफ्फरनगर23जुलाई26*कांवड़ यात्रा-2026: बाहरी पुलिस बल के ठहरने की व्यवस्थाओं का एसपी सिटी अमृत जैन ने किया निरीक्षण
मथुरा 23 जुलाई 26*OPERATION CONVICTION* – थाना हाईवे जनपद मथुरा।*
मथुरा 23 जुलाई 26 उप जिलाधिकारी महावन एवं क्षेत्राधिकारी द्वारा पुलिस बल के साथ पैदल गश्त:-*