February 16, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया 20 सितंबर *ओम प्रकाश सिंह चौहान उर्फ पप्पू दिवंगत पूर्व सैनिक की फाइल फोटो*

औरैया 20 सितंबर *ओम प्रकाश सिंह चौहान उर्फ पप्पू दिवंगत पूर्व सैनिक की फाइल फोटो*

*पूर्व सैनिक के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की*

*बिधूना,औरैया।* कस्बे के आदर्श नगर निवासी समाजसेवी एवं पूर्व सैनिक ओम प्रकाश सिंह चौहान (पप्पू) का बीती शाम मस्तिष्काघात के चलते नोएडा में उपचार के दौरान निधन हो गया ,जैसे ही यह खबर कस्बा एंव क्षेत्र के लोगों को लगी , तो लोगों में शोक व्याप्त हो गया। जैसे ही उनका पार्थिव शरीर उनके आवास पर आया , तो भारी संख्या में लोग उनके अंतिम दर्शन को पहुँच गए। जहां लोगों ने नम आंखों से उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सोमवार को अरिंद नदी के भैरव घाट पर शोकाकुल माहौल में उनका दाह संस्कार कर दिया गया। उनके निधन पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दीपू सिंह राजावत , पूर्व सपा जिला अध्यक्ष राजेश सिंह चौहान, राज्यसभा सदस्य गीता शाक्य , भाजपा नेत्री मंजू सिंह सेंगर, विधायक प्रतिनिधि देवेश शाक्य, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मंजू सिंह चौहान , जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे , ब्लाक प्रमुख गीता सेंगर ,पूर्व चेयरमैन. आदर्श मिश्रा चेयरमैन अमित बाथम ललतू , पूर्व विधायक प्रमोद गुप्ता एल एस , पूर्व सैनिक कोमल सिंह सेंगर ,विश्राम सिंह भदौरिया , सुरेंद्र कुमार शुक्ला , एके शुक्ला ,शिक्षक एसके सिंह सेंगर, रामपाल सिंह भदोरिया ,पूर्व प्रधान धर्मेंद्र सिंह सेंगर, नीलेन्द्र प्रताप सिंह गौर ,उदय प्रताप सिंह चौहान, डॉ० घनश्याम सिंह सेंगर ,ब्लाक प्रमुख डाक्टर शरद राना ,सभासद अशोक चौहान , भानू ठाकुर , आशीष वर्मा आदि ने गहरी शोक संवेदना प्रकट की है।

Taza Khabar