औरैया 20 सितंबर *सांसद ने प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों को दिए प्रमाण पत्र*
*बिधूना,औरैया।* अछल्दा ब्लाक कार्यालय परिसर में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में इटावा लोकसभा क्षेत्र के भाजपा सांसद राम शंकर कठेरिया ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चयनित लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किये , और भाजपा सरकार की उपलब्धियां भी गिनाई। इस मौके पर गर्भवती महिलाओं की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा गोद भराई भी की गई। इस मौके पर सांसद राम शंकर कठेरिया ने कहा कि भाजपा की केंद्र व उत्तर प्रदेश की सरकार ने समाज के हर वर्ग को लाभान्वित करने का भरसक प्रयास किया है। सरकार ने प्रत्येक गरीब के परिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना व मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत आवास देने के साथ ही उज्जवला योजना के तहत निःशुल्क गैस कनेक्शन आयुष्मान कार्ड प्रत्येक परिवार को स्वच्छ शौचालय गरीबों को मुफ्त खाद्यान्न जैसी योजनाएं देकर जनता का दिल जीत लिया है। उन्होंने लोगों से उत्तर प्रदेश में पुनः भाजपा की सरकार बनाने के लिए एकजुट होने का भी आह्वान किया। इस मौके पर उप जिलाधिकारी राशिद अली , सीओ मुकेश प्रताप सिंह , खंड विकास अधिकारी अश्वनी कुमार सोनकर , भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष मंजू चौहान , भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर , आशुतोष सिंह गौर , चंद्रभान सिंह आदि लोग प्रमुख रूप से मौजूद थे।
More Stories
NEW DELHI 24 OCTOBER 2026* *TODAYS TOP NEWS* From Upaajtak
नई दिल्ली 24 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
नई दिल्ली 24 अक्टूबर 2026* यूपीआजतक hindi न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*