औरैया 20 सितंबर *स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा वैक्सीनेशन किया गया*
*बिधूना,औरैया।* सोमवार को विकासखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालयों एंव सब सेंटरों पर स्वास्थ्य विभाग की टीमों के द्वारा वैक्सीनेशन किया गया| इस अवसर पर भारी संख्या में लोग वैक्सीनेशन सेंटरों पर कोरोना वैक्सीन के टीके लगवाने पहुँचे। वैक्सीनेशन का निरीक्षण के लिये नियुक्त किये गये सुपरवाइजरों ने सभी सेंटरों पर जाकर वैक्सीनेशन का निरीक्षण किया। इस अवसर पर गुलरिया पुरवा, पुरवा दला , बरौली, बरकसी , जलालपुर, कुर्सी, भगवंतापुर , कोहराई, डोढापुर , बांधमऊ, कल्यानपुर , मडोकमीत, मल्हौसी आदि सेंटरों पर वैक्सीनेशन किया गया| डोढापुर के प्राथमिक विद्यालय में एएनएम रामकांत, मिथिलेश कुमारी ने वैक्सीनेशन किया |इस अवसर पर आशा बहू सायरा बानो, अनीता देवी ने वैक्सीनेशन में सहयोग किया। इस अवसर पर कुल 113 महिलाओं पुरुषों का वैक्सीनेशन किया गया।एएनएम रामकाँती ने कोरोना वैक्सीन लगवाने आये लोगों को कोविड 19 से बचाव के लिये नियमित मास्क पहनने ,सोशल डिस्टेंसिंग वनाये रखने के साथ साफ सफाई रखने को जागरुक किया। इस दौरान बीपीएम सत्येंद्र बाबू, बीपीएम चंद्र प्रताप सिंह ने वैक्सीनेशन सेंटरों का भ्रमण कर वैक्सीनेशन की स्थिति का जायजा लिया। सोनी देवी ,सिया रानी, उमा रानी, सरस्वती, अनीता शीला, मोहिनी, प्रेमलता, शिवांगी, रामवीर ,सतेंद्र, रामकांती आदि स्वास्थ कार्यकर्ताओं द्वारा वैक्सीनेशन किया गया|सीएससी अधीक्षक डॉक्टर बीपी शाक्य ने क्षेत्र के लोगों से शत शत शत वैक्सीनेशन कराए जाने को कहा। उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन से कोरोना से बचाव में मदन मिलती है, और शरीर के अंदर प्रतिरोधी क्षमता का विकास होता है।
More Stories
कानपुर नगर25 अक्टूबर 26*पत्रकारों के साथ अभद्रता, मारपीट और धमकियों के विरोध में धरना-प्रदर्शन,
लखीमपुर खीरी 25 अक्टूबर 26*सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज में बिगुल 3.0 ‘Outbound Olympia’ का आयोजन
लखनऊ 25 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*