औरैया 19 अगस्त *बाइक मोपेड की भिड़ंत में मां- बेटा समेत तीन गंभीर घायल*
*कोतवाली क्षेत्र के हाईवे रोड बाबा होटल के समीप हुई दुर्घटना दो रेफर*
*औरैया।* कोतवाली क्षेत्र के हाईवे रोड बाबा होटल के सामने शुक्रवार की दोपहर बाइक व मोपेड की भिड़ंत हो गई, जिससे बाइक सवार मां-बेटा एवं मोपेड सवार युवक रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलावस्था में तीनों लोगों को सरकारी एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया , जहां से चिकित्सकों ने महिला को छोड़कर दो लोगों को रेफर कर दिया।
कोतवाली अजीतमल क्षेत्र के ग्राम हविलिया निवासी मध्यवती 29 वर्ष पत्नी रत्नेश अपनी 15 वर्षीय पुत्र निवेश के साथ 50 शैया युक्त जिला संयुक्त चिकित्सालय से दवा लेने के बाद शुक्रवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे बाइक से वापस अपने गांव जा रही थी , जैसे ही बाइक हाईवे रोड मंडी समिति के आगे बाबा होटल के सामने पहुंची उसी समय सामने से आ रहे मयंक 20 वर्ष पुत्र स्वर्गीय राम लखन गुप्ता निवासी मोहल्ला बनारसीदास की मोपेड से आमने-सामने टक्कर हो गयी, जिससे बाइक सवार उपरोक्त मां-बेटा एवं मोपेड सवार उपरोक्त युवक रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलावस्था में उन्हें 108 एंबुलेंस के माध्यम से 50 शैय्या युक्त जिला संयुक्त चिकित्सालय औरैया में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायल निवेश व मयंक को प्राथमिक उपचार के बाद मिनी पीजीआई सैफई इटावा रेफर कर दिया।
More Stories
मुजफ्फरनगर 4 अक्टूबर 26 कवाल में भगवान पार्श्वनाथ की भव्य वार्षिक रथयात्रा धूमधाम से संपन्न,,,
कौशाम्बी 4अक्टूबर 26*सर्व समाज की पार्टी है राष्ट्रीय लोकदल,–इमरान हैदर रिजवी*
कौशाम्बी 4अक्टूबर 26*आराधना मिश्रा मोना के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने से उत्तर प्रदेश की राजनीति में तेजी से दिखाई पड़ रहा बदलाव*