औरैया 19 अगस्त *प्रशस्ति पत्र व छात्रवृत्ति पाकर होनहारों के खिले चेहरे*
*औरैया।* नगर पालिका इंटर कालेज के पूर्व प्रधानाचार्य रमेश बाबू द्विवेदी व उनकी पत्नी सुधा द्विवेदी द्वारा विगत 6 वर्षों से अनवरत संचालित पण्डित श्रीराम द्विवेदी व पण्डित सहदेव प्रसाद मिश्र स्मारक छात्रवृत्ति के अंतर्गत प्रतिवर्ष की भांति विगत दो वर्षों के गणित विषय मे सर्वाधिक अंक प्राप्त हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के छात्र व छात्राओ को प्रशस्ति पत्र व छात्रवृत्ति देकर सम्मानित किया गया। वर्ष 2021 के लिए सुमित दुबे ,ऋषभ श्रीवास्तव, कुमारी निकेता दुबे व कुमारी दीपांशी को व वर्ष 2022 के लिए अमन दुबे, गगन कुमार, कुमारी पायल कुशवाहा व कुमारी शिवा को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केके गुप्त पूर्व प्रधानाचार्य,अध्यक्षता रमाकांत मिश्र प्रधानाचार्य , मुख्य वक्ता जगदीश नारायण त्रिपाठी सदस्य प्रदेशीय कार्य शिक्षक संघ रहे। कार्यक्रम का संचालन सुनील मिश्र जिलाध्यक्ष शिक्षक संघ ने किया। विद्यालय के समस्त पूर्व व वर्तमान शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित रहे।

More Stories
लखनऊ11अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
पूर्णिया बिहार 11 अगस्त 26 *हर घर तिरंगा अभियान में एसबीआई पेंशनर्स ने लहराई देशभक्ति की अलख*
पूर्णिया बिहार 11 अगस्त26 राहुल के सवालों ने सत्ता को सड़क पर उतारा! इंतखाब आलम का बड़ा बयान*