औरैया 19 अक्टूबर *निकाय चुनाव में भाजपा ऐतिहासिक विजय प्राप्त करेगी-डिप्टी सीएम*
*औरैया 19 अक्टूबर।* प्रदेश में आने वाले निकाय चुनावों में इसबार भारतीय जनता पार्टी ऐतिहासिक विजय प्राप्त करेगी। पूरे सूबे में भारतीय जनता पार्टी बड़े ही दमदारी से चुनाव लड़ेगी और शहरी जनता में पूरी तरह भाजपा को विजयश्री दिलाने का पूरा मन बना लिया है। यह बातें आज आज बुधवार को जिले के दौरे पर आये उत्तर प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कलेक्ट्रेट सभागार में पत्रकारों से हुई बातचीत के दौरान कहीं। इससे पहले उप मुख्यमंत्री का जिले की सीमा में पहुंचते ही जगह जगह पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में जोरदार स्वागत करते हुए उन्हें फूलमालाओं व अंगवस्त्रों से लाद दिया। जिसके बाद डिप्टी सीएम ने तुर्कीपुर स्थित पार्टी जिला कार्यालय पर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से बातचीत कर कुशलक्षेम पूछीं व समस्याएं पूछीं। तो वहीं इसके बाद वह सीधा जिला मुख्यालय पहुंचे जहां उन्होंने अधिकारियों की समीक्षा बैठक भी ली।
इस दौरान उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रशासनिक अधिकारियों को शासन की मंशा अवगत कराते हुए उन्हें बताया कि क्या हुआ और क्या करना है ? शासन की मंशा शत प्रतिशत पटल पर काम करने की है। जहां सबसे पहले निकाय चुनाव तैयारी के अलावा जिले की विकास योजनाओं पर चर्चा की। इस दौरान पदाधिकारियों ने बिजली विभाग से जुड़ी समस्याएं बताईं। कहा कि बकायेदारों को परेशान किया जाता है। ऐसा न करने के लिए अधिकारियों से कहा गया है। गरीबों को निःशुल्क बिजली के कनेक्शन दिलाए जाएं। इन बातों के साथ ही उन्होंने पत्रकारों से कहा कि मैं भाजपा का कार्यकर्ता हूं। इस नाते पार्टी कार्यालय मेरे लिए मंदिर समान है। वहीं केशव प्रसाद ने तुर्कीपुर गांव में लगी चौपाल के अलावा स्वयं सहायता समूह व अन्य विभागों द्वारा लगाए गये स्टालों का अवलोकन किया। अपनी बात कहते हुए उन्होंने कहा कि युवा शक्ति, मातृ शक्ति और श्रमशक्ति मिलकर प्रदेश ही नहीं देश को नईं ऊंचाइयों पर ले जा सकते है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जब भी मंच से संबोधन करते है तो उनका कहना होता है कि मातृ शक्ति से बढ़कर कोई दूसरी शक्ति नहीं। जो ठान लेतीं है। उसे पूरा जरूर करती है। नारी सशक्तीकरण की दिशा में सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए सरकार ठोस कदम उठा रही है। जो सामने आ रहा है उसे बख्शा नहीं जा रहा। दिसंबर 2022 तक सड़कों से गोवंशी हटाने के लिए सरकार प्रयासरत है। इसमें आम जनता को भी अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। तभी यह संभव है। किसानों को उनका हक दिलाया जा रहा है। गांवों के विकास को लेकर प्रयास जारी है। ककोर मुख्यालय में बैठक के दौरान इटावा से सांसद डा. रामशंकर कठेरिया, सदर सीट से विधायक गुड़िया कठेरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे, जिलाधिकारी प्रकाश चन्द्र श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक चारू निगम, मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह के अलावा बड़ी संख्या भाजपाई मौजूद रहे।

More Stories
सुल्तानपुर8अगस्त26*‘पास’ और ‘फीस’ की सिफारिश ने खोले रिश्तों के राज? वायरल पत्रों से मचा हड़कंप*
मुम्बई8अगस्त2026*गृहमन्त्री आज नेशनल अर्बन को-ऑपरेटिव फाइनेंस एंड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (NUCFDC) के नए कार्यालय का उद्घाटन करेंगे।*
मुम्बई8अगस्त26*महराष्ट्र सरकार ने सिंगापुर स्थित मैपलट्री और सुरबाना जुरोंग के साथ महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए