औरैया 16 जून 24*दो दिन बाद ही उखड़ने लगी सड़क
दिबियापुर/औरैया। नगर के निकटस्थ गॉव लखनापुर को जाने वाली सड़क बनने के दो दिन बाद ही उखड़ने लगी है। स्थानीय लोगों ने उक्त सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुये जिलाधिकारी से इसकी जॉच करवाने की मांग की है। बीते सप्ताह नहर पटरी से लेकर झपाटियापुर चौराहा होते हुये समाही कालेज के पहले तक डामरयुक्त सड़क का निर्माण हुआ था। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क निर्माण के समय जो बड़े गड्ढे थे उनमें केवल बड़े साइज की गिट्टी डाली गयी जिसमें डामर नहीं डाला गया इसी गिट्टी के ऊपर महीन डामरयुक्त बजरी डालकर सड़क बना दी गयी जिससे ट्रेक्टर आदि वाहन निकलने से यह जगह जगह उखड़ने लगी है। ग्रामीणों का आरोप है कि नवनिर्मित सड़क बारिस नहीं झेल पायेगी । ग्रामीणों ने बताया कि नहर पटरी वाले अछल्दा मार्ग से लगभग पौन किलोमीटर ही सड़क का निर्माण हुआ है जबकि समाही कालेज से लखनापुर तक का हिस्सा अभी भी सड़क निर्माण होने से छूटा हुआ है जिससे लोगों को ऊबड खाबड़ सड़क से निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रीय लोगों ने जिला प्रशासन से अधूरी सड़क को पूरी बनवाने की मांग की है।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
कानपुर नगर7जून2026*पनकी पुलिस ने गैरहाजिर चल रहे वारंटी को किया गिरफ्तार*
सुल्तानपुर7जून26*ऐतिहासिक सीताकुण्ड धाम पर गोमती मित्र मण्डल समिति के सेवाभावी सदस्यों द्वारा एक बार फिर साप्ताहिक स्वच्छता श्रमदान का आयोजन किया गया।
लखनऊ7 जून2026*जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, उमेश पाल पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमले का आरोप